लखनऊ यूनिवर्सिटी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह पर एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत करने का गंभीर आरोप लगा है. इस शर्मनाक घटना का कथित ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
वायरल हो रही इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की बातें बहुत हैरान करने वाली हैं. आरोपी परमजीत सिंह छात्रा से न सिर्फ अश्लील भाषा में बात कर रहा है, बल्कि उसे 'डार्लिंग' कहकर बुला रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऑडियो में प्रोफेसर कह रहा है कि उसने छात्रा के लिए दोनों परीक्षा पेपर पहले ही आउट करवा दिए हैं. इसके बाद वह छात्रा से मिलने का दबाव बनाता है.
"डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, एग्जाम से पहले घर से आ जाओ"
लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह की 2 ऑडियो सामने आई हैं, जिसमें वह BSC की छात्रा पर बार–बार मिलने का प्रेशर बना रहा है। कह रहा है कि मैं तुम पर फिदा हूं। pic.twitter.com/WkMsjLTd0H— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 15, 2026Also Read
आरोपी डॉ. परमजीत सिंह यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग का हिस्सा है. उसने 2007 में रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से एमएससी. 2019 में नई दिल्ली से बायोलॉजिकल साइंस की पढ़ाई की. इसके अलावा, परमजीत ने कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल में असिस्टेंट डीन और सेंट्रल प्लेसमेंट सेल में असिस्टेंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. उसका मुख्य विषय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी है.
Audio of Lucknow University's lovelorn assistant professor Paramjit Singh has gone viral. In it, he is seen pressuring a BSc student to meet him repeatedly.
— Devanshu Mani Tripathi (@devanshu_mani) May 16, 2026
Professor is also brazenly claiming to have leaked not one but two papers. In any case, now that the full matter has come… pic.twitter.com/W92nljIXgM
गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल कदम उठाए हैं. अधिकारियों ने कहा है कि संस्थान की गरिमा बिगाड़ने वाले किसी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच के लिए समिति बनी है. कुलपति जे पी सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.