menu-icon
India Daily

दिल्ली में कुत्तों के साथ युवक ने दो दिन तक किया रेप, वायरल वीडियो में आरोपी को महिलाओं ने जमकर पीटा

राजधानी दिल्ली के शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके में एक युवक ने कुत्तों के साथ करीब दो दिनों तक रेप किया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
दिल्ली में कुत्तों के साथ युवक ने दो दिन तक किया रेप, वायरल वीडियो में आरोपी को महिलाओं ने जमकर पीटा
Courtesy: X

दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र से एक खौफनाक मामला उजागर सामने आया है. एक युवक ने एक कुत्तों के साथ करीब दो दिनों तक लगातार रेप किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं युवक की इस करतूत का पता लगने पर महिलाओं ने इसको जमकर पीटा.

वायरल वीडियो ने खोली आरोपी की पोल

इस पूरे खौफनाक मामले का पर्दाफाश इंटरनेट पर हुई  वीडियो वायरल से हुआ. वीडियो में देखा जा सकता कि कैसे एक युवक बेजुबान और बेसहारा कुत्ते के साथ रेप कर रहा है. यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया. आरोप है कि इस युवक ने करीब दो दिनों तक कुत्ते के साथ ये करतूत की.

एनजीओ संचालिका ने उठाई आवाज

इस दरिंदगी के खिलाफ सबसे पहले आवाज एनजीओ संचालिका बबीता ने उठाई. बबीता इलाके में बेसहारा जानवरों की देखभाल करने और उन्हें नियमित रूप से खाना खिलाने का काम करती हैं. शिकायतकर्ता बबीता ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात को उन्हें स्थानीय लोगों से इस घटना की सूचना मिली थी. उन्हें बताया गया कि एक युवक कुत्तों के साथ लगातार रेप कर रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

बबीता और उनकी टीम की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने बिना समय गंवाए इस गंभीर मामले पर तुरंत सख्त एक्शन लिया. फर्श बाजार थाने की पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.