menu-icon
India Daily

दिल का दौरा पड़ने से साउथ के मशहूर डायरेक्टर K. Bhagyaraj का निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर डायरेक्टर, अभिनेता और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

antima
Edited By: Antima Pal
दिल का दौरा पड़ने से साउथ के मशहूर डायरेक्टर K. Bhagyaraj का निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा  अलविदा
Courtesy: X

Tamil Director K Bhagyaraj Dies: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर, अभिनेता और पटकथा लेखक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. सुबह छाती में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी अचानक हुई इस मौत से पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

साउथ के मशहूर डायरेक्टर K. Bhagyaraj का निधन

भाग्यराज तमिल सिनेमा के उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए सरल कहानियां, मजबूत पटकथा और सामाजिक संदेश को बेहद खूबसूरती से पेश किया. वे न सिर्फ अच्छे डायरेक्टर थे बल्कि बेहतरीन अभिनेता और स्क्रीनराइटर भी माने जाते थे. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं. 

अमिताभ बच्चन संग बनाई थी 'आखिरी रास्ता'

उनकी फिल्मों में परिवार, रिश्तों और आम जिंदगी की सच्ची तस्वीर दिखती थी, जिस वजह से दर्शक उनसे बेहद जुड़ाव महसूस करते थे. उनके करियर की सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना था. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आखिरी रास्ता' (1986) में डायरेक्टर के रूप में काम किया था. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म बनी और इसमें भाग्यराज की पटकथा और निर्देशन की छाप साफ दिखाई दी.

कई बड़े कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उनके निधन पर दुख जताया है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी फिल्मों के यादगार पलों को शेयर कर रहे हैं.