अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. मंदिर ट्रस्ट को उस समय संदेह हुआ जब बैंक में जमा हो रही दान राशि का मिलान करने पर कुछ दान पेटियों से अपेक्षा से कम रकम मिलने लगी. जांच में पता चला कि जहां एक दान पेटी से सामान्य तौर पर 6 से 7 लाख रुपये निकलते थे, वहीं कुछ दिनों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियों में कमी दिखाई दी. शक गहराने पर ट्रस्ट ने नोट गिनने वाले कक्ष में हिडन कैमरे लगवाए. करीब एक सप्ताह की रिकॉर्डिंग देखने के बाद कथित हेराफेरी का खुलासा हुआ. इस मामले को विस्तार से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.