menu-icon
India Daily

करिश्मा तन्ना के पति की फेक प्रेग्नेंसी बेली पर फैंस हुए लोटपोट! सेलेब्स ने भी दिए ढेर सारे रिएक्शन

करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा की कुछ बेहद मजेदार तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो देखते ही फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए.

antima
Edited By: Antima Pal
करिश्मा तन्ना के पति की फेक प्रेग्नेंसी बेली पर फैंस हुए लोटपोट! सेलेब्स ने भी दिए ढेर सारे रिएक्शन
Courtesy: X

Varun Bangera Cradling Fake 'Baby Bump': अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा की कुछ बेहद मजेदार तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो देखते ही फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. करिश्मा ने तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वरुण स्टाइलिश पोज में फेक बेबी बंप लगाकर खड़े हैं. ये तस्वीरें पिंटरेस्ट स्टाइल में ली गई हैं, जो देखने में बेहद प्यारी और फनी लग रही हैं. 

करिश्मा तन्ना के पति की फेक प्रेग्नेंसी बेली पर फैंस हुए लोटपोट!

करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- 'Some Pinterest Creativity. Which ones you fav?' पोस्ट करते ही कमेंट्स में रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. सेलिब्रिटीज भी इस फनी पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए. दिया मिर्जा ने लिखा- 'So sweet', रिया चक्रवर्ती ने हंसते हुए कमेंट किया- 'Too cute', जबकि अनुषा दांडेकर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'Baby Daddy' मनीष पॉल तो हंसते-हंसते लिख पड़े- 'Hahahahahahaha love this!' 

फैंस भी कमेंट्स में इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वरुण की यह हरकत दिल छू लेने वाली है. बता दें कि करिश्मा तन्ना ने अप्रैल 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी. उन्होंने एक खूबसूरत फोटोशूट में 'Mom' और 'Dad' कैप लगाकर बताया कि अगस्त 2026 में उनका पहला बच्चा आने वाला है.

पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'A little Miracle, Our greatest gift- August 2026.' इस घोषणा पर फैन्स और सेलिब्रिटीज ने ढेर सारा प्यार दिया. इससे पहले दंपति ने पारंपरिक अंदाज में बेबी शावर भी मनाया. करिश्मा ने साउथ इंडियन स्टाइल गोद भराई की झलकियां शेयर कीं. इसमें तुलु रीति-रिवाज, पवित्र मंत्र, फूल और पारंपरिक रस्में शामिल थीं. पेस्टल पिंक साड़ी में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.