menu-icon
India Daily

कौन हैं विलियम इश्मेल? जिनकी दुल्हनिया बनने जा रही जेनिफर विंगेट! यहां जानें सबकुछ

विलियम इश्मेल सिंगापुर में रहते हैं और मीडिया की रोशनी से दूर रहना पसंद करते हैं. वे MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के पद पर कार्यरत हैं. कंपनी में वे अक्टूबर 2022 से जुड़े हुए हैं और बिजनेस ऑपर्चुनिटीज विकसित करने तथा ट्रेडिंग बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी उनके पास है.

antima
Edited By: Antima Pal
कौन हैं विलियम इश्मेल? जिनकी दुल्हनिया बनने जा रही जेनिफर विंगेट! यहां जानें सबकुछ
Courtesy: x

Who Is William Ishmael: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. खबरों के मुताबिक वे सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्मेल से शादी करने वाली हैं. दोनों के बीच रिलेशनशिप कुछ समय से चल रही है और हाल ही में विलियम ने जेनिफर को प्रपोज कर दिया है. जेनिफर ने हां कह दिया है और अब दोनों शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि, दोनों तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विलियम इश्मेल कौन हैं?

विलियम इश्मेल सिंगापुर में रहते हैं और मीडिया की रोशनी से दूर रहना पसंद करते हैं. वे MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के पद पर कार्यरत हैं. कंपनी में वे अक्टूबर 2022 से जुड़े हुए हैं और बिजनेस ऑपर्चुनिटीज़ विकसित करने तथा ट्रेडिंग बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी उनके पास है.

इससे पहले विलियम फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में लंबे समय तक काम कर चुके हैं. उन्होंने UBS Investment Bank में करीब 10 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं. उनके पास फाइनेंस और इकोनॉमिक्स की मजबूत पृष्ठभूमि है. उन्होंने University of York से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल की है. प्रोफेशनल लाइफ में वे प्रोडक्ट मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे पदों पर भी रह चुके हैं.

जेनिफर और विलियम की लव स्टोरी

सोर्सेज के मुताबिक दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे थे. हाल ही में एक हॉलिडे के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया और जेनिफर ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. अब दोनों शादी की प्लानिंग में व्यस्त हैं. वे सितंबर-अक्टूबर या दिसंबर-जनवरी में शादी करने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह एक क्रिश्चियन स्टाइल की शादी हो सकती है. जेनिफर वेडिंग वेंडर्स, वेन्यू और मूड बोर्ड तैयार करने में लगी हुई हैं. उनके करीबी दोस्त भी इस खुशी में शामिल हैं.

जेनिफर का पिछले रिलेशनशिप का सफर

जेनिफर विंगेट इससे पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी कर चुकी हैं, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया था. उसके बाद उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा. 'बेहद', 'सरस्वतीचंद्र', 'दिल मिल गये' और 'बेपन्नाह' जैसी हिट सीरीज से मशहूर जेनिफर अपने काम के लिए जानी जाती हैं. अब फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत करते देख बेहद खुश हैं.

विलियम इश्मेल का सोशल मीडिया पर ज्यादा प्रेजेंस नहीं है, जिस वजह से उनकी पर्सनल डिटेल्स सीमित हैं. वे एक सक्सेसफुल, प्राइवेट और अम्बिशियस बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं..

फैंस का रिएक्शन

जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर जेनिफर के फैंस ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. कई फैंस ने उनके इंस्टाग्राम एक्टिविटी को भी नोटिस किया था, जिसमें उन्होंने वेडिंग रील्स और अकाउंट्स को फॉलो किया था. अब सबको इंतजार है कि दोनों कब आधिकारिक तौर पर इस खुशी को शेयर करेंगे.