menu-icon
India Daily

आयुष्मान खुराना और तब्बू नहीं 'अंधाधुन' के लिए फर्स्ट च्वॉइस थे वरुण धवन-कंगना रनौत! एक्टर ने किया खुलासा

वरुण धवन ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि 'अंधाधुन' सबसे पहले उन्हें ऑफर की गई थी. फिल्म में उनकी हीरोइन कंगना रानौत होने वाली थीं. वरुण ने कहा- 'मैंने एक अच्छी फिल्म को ना कह दिया, जो बाद में बहुत अच्छी फिल्म बन गई.

antima
Edited By: Antima Pal
आयुष्मान खुराना और तब्बू नहीं 'अंधाधुन' के लिए फर्स्ट च्वॉइस थे वरुण धवन-कंगना रनौत! एक्टर ने किया खुलासा
Courtesy: x

Varun Dhawan Andhadhun Revelation: बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार 'अंधाधुन' को आज भी दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं. आयुष्मान खुराना और तब्बू की जबरदस्त जोड़ी वाली इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया बल्कि नेशनल अवॉर्ड्स भी जीते. अब इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है.

आयुष्मान खुराना नहीं वरुण धवन थे पहली पसंद

वरुण धवन ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि 'अंधाधुन' सबसे पहले उन्हें ऑफर की गई थी. फिल्म में उनकी हीरोइन कंगना रानौत होने वाली थीं. वरुण ने कहा- 'मैंने एक अच्छी फिल्म को ना कह दिया, जो बाद में बहुत अच्छी फिल्म बन गई. उस समय मैं किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए काम नहीं कर पाया. मूल रूप से फिल्म में मैं और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थे.'

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'अंधाधुन' ने सस्पेंस, थ्रिलर और डार्क कॉमेडी का शानदार मिश्रण पेश किया था. फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले और आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं

वरुण के इस खुलासे पर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है. एक यूजर ने लिखा- 'वरुण और कंगना भी आयुष्मान-तब्बू जितने ही अच्छे होते. दोनों ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. फिल्म पूरी तरह स्क्रिप्ट पर निर्भर थी.' दूसरे यूजर ने कहा- 'कंगना की एक्टिंग पर कोई शक नहीं, लेकिन वरुण को मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर में देखने पर थोड़ा संदेह है.'

एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'वरुण धवन डांस नंबर्स की जगह मर्डर सॉल्व करते हुए... कल्पना करना भी मुश्किल है. आयुष्मान को यह रोल बिल्कुल सूट किया. कुछ रोल्स अपने सही एक्टर को ढूंढ ही लेते हैं.'

वरुण की हालिया फिल्म का हाल

इसी बीच वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ स्क्रीन्स पर आए थे. शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म पहले वीकेंड में सिर्फ 24 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है और बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ सकी. वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी एक्टिव हैं. 'अंधाधुन' जैसी फिल्म न करने का अफसोस उन्होंने जाहिर किया, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि फिल्म सही हाथों में पहुंचकर क्लासिक बन गई.