menu-icon
India Daily

'जब ये आदमी मरकर चले जाएंगे...', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?

सोनाक्षी ने साफ कहा कि वो देश की भलाई चाहती हैं और वो किसी भी तरह से एंटी-नेशनल नहीं हैं. इसलिए इस मुद्दे पर चुप रहना उनके लिए मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि वो सोनम वांगचुक से उनका अनशन तोड़ने को नहीं कहेंगी, लेकिन ये सवाल जरूर उठाया कि 'कब तक काफी होगा?

antima
Edited By: Antima Pal
'जब ये आदमी मरकर चले जाएंगे...', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
Courtesy: X

Sonakshi Reacts To Sonam Wangchuk Hunger Strike: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के 19 दिनों से चल रहे अनशन पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि इस बार वो चुप नहीं रह सकतीं. उन्होंने वांगचुक की मेहनत और देश के लिए उनके योगदान की तारीफ की.

सोनम वांगचुक के अनशन पर सोनाक्षी का रिएक्शन

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो में भावुक होते हुए कहा- 'आज मुझसे रहा नहीं जा रहा.' उन्होंने आगे बताया कि सोनम वांगचुक कौन हैं, उन्होंने देश के लिए क्या किया है और उनके काम कितने सराहनीय हैं, ये सब हम जानते हैं. सोनाक्षी ने कहा- 'वो 18-19 दिन से अनशन पर बैठे हैं, कुछ खाया नहीं है. ये किसके लिए? ये उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जिन्हें वो बर्बादी की तरफ जाते देख रहे हैं. उन्होंने जिन बच्चों की जान खोई है, उनके लिए लड़ रहे हैं. एक सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं जो सही तरीके से नहीं चल रहा.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अभिनेत्री ने सवाल किया कि आखिर कोई उनकी बात क्यों नहीं सुन रहा? 'नोबडी केयर्स. कोई डायलॉग नहीं खोल रहा, कोई बात नहीं कर रहा. कोई इनकी तरफ मुड़कर देख भी नहीं रहा.'

'जब ये आदमी मरकर चले जाएंगे...'

सोनाक्षी ने साफ कहा कि वो देश की भलाई चाहती हैं और वो किसी भी तरह से एंटी-नेशनल नहीं हैं. इसलिए इस मुद्दे पर चुप रहना उनके लिए मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि वो सोनम वांगचुक से उनका अनशन तोड़ने को नहीं कहेंगी, लेकिन ये सवाल जरूर उठाया कि 'कब तक काफी होगा? जब ये आदमी मरकर चले जाएंगे तब आप उठेंगे? और वो किसकी जिम्मेदारी होगी?'

यह वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग सोनाक्षी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस मुद्दे पर उनकी राय से सहमत नहीं दिख रहे. सोनम वांगचुक लद्दाख में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्थानीय अधिकारों के लिए लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं.