menu-icon
India Daily

फातिमा सना शेख ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन, 19वें दिन भूख हड़ताल पर बोलीं- 'दिल टूट जाता है देखकर'

फातिमा सना शेख अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अब 19वें दिन पहुंच चुकी है. उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है. कई छात्र संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग भी उनके समर्थन में जंतर मंतर पहुंच रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
फातिमा सना शेख ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन, 19वें दिन भूख हड़ताल पर बोलीं- 'दिल टूट जाता है देखकर'
Courtesy: X

Sonam Wangchuk Hunger Strike: बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोनम वांगचुक का पूरा समर्थन किया है. सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. फातिमा ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक अपील की है.

फातिमा सना शेख ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन

फातिमा ने लिखा- 'अब 19 दिन हो चुके हैं! हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते जब तक बहुत देर न हो जाए. सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने इस देश के लिए इतना कुछ किया है, उन्हें अपनी सेहत दांव पर लगाकर आवाज उठानी पड़े, यह दुखद है.'

अभिनेत्री ने आगे कहा- 'चाहे आपकी राजनीति कुछ भी हो, लेकिन एक छात्र का भविष्य जरूर बचाना चाहिए. उन्हें देखकर दिल टूट जाता है. उम्मीद है कि यह बातचीत से खत्म हो, न कि हम सोनम वांगचुक को खो दें. आज का युवा ही देश को आगे ले जाएगा. कम से कम हम उनका साथ तो दे सकते हैं और उन्हें निष्पक्ष भविष्य का अधिकार दिला सकते हैं.'

सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के तहत NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में हुई अन्य अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. छात्रों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता देख फातिमा सना शेख काफी प्रभावित नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर छात्रों की सुरक्षा करनी चाहिए.

फातिमा सना शेख अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अब 19वें दिन पहुंच चुकी है. उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है. कई छात्र संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग भी उनके समर्थन में जंतर मंतर पहुंच रहे हैं. फातिमा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं.