Son Of Sardaar 2 First Review Out: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 आज थिएटर में रिलीज हो गई है. फिल्मी कीड़े बेसब्री से सन ऑफ सरदार 2 के रिव्यू का इंतजार कर रहे हैं और अब फिल्म का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अजय देवगन की आज रिलीज हुई फिल्म कॉमेडी सीक्वल पर अपने विचार साझा किए हैं और अपने दोस्त की ऊर्जा और आकर्षण से भरपूर अभिनय के लिए जमकर तारीफ की है.
उन्होंने अजय के किरदार को 'स्वैग के साथ पागलपन' कहा और उनकी सहज कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की. इस शुरुआती तारीफ के साथ, फिल्म व्यापक दर्शकों के रिएक्शन से पहले ही चर्चा का विषय बन गई है.
अजय और बेटे अहान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए, सुनील ने लिखा, 'दुनिया की सभी जगहों में से... लंदन ही वो जगह है जहां पागलपन का बोलबाला है! जस्सी, अजय और अहान के साथ सन ऑफ सरदार 2 देखी. यार, क्या हंसी का दंगा है! और एजे, ये तो कमाल का है... बहुत मजेदार. अहान जोर-जोर से हंस रहा है, मैं भी हंस रहा हूं... ऐसी फिल्म मिलना मुश्किल है जिसमें पीढ़ियां एक साथ ठहाके लगाती हों! एजे... सिर्फ तुम ही इतने स्वैग के साथ इस स्तर का पागलपन दिखा सकते हो. @ajaydevgn'
Of all the places in the world… London is where the madness unfolds!
Caught Son of Sardaar 2 with Jassi, Ajay & Ahan. Maannn watttaa a laugh riot!
And AJ that take on me...hilariouss. Ahan’s cracking up, I’m cracking up… rare to find a film that has generations howling… pic.twitter.com/m2hP1usWep— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 31, 2025Also Read
अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 के साथ सिनेमाघरों में धांसू वापसी की हैं. उनके साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन अहम किरदार में हैं. विजय कुमार अरोड़ा की डायरेक्टेड इस फिल्म में संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, डॉली अहलूवालिया, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, रोशनी वालिया, शरत सक्सेना और साहिल मेहता जैसे कलाकार शामिल हैं. यह 2012 की हिट फिल्म सन ऑफ सरदार का अगला भाग है, जो अपने हास्य और एक्शन के लिए जानी जाती है.