menu-icon
India Daily

450 करोड़ में बन रही SRK की 'किंग', बजट में पीछे छूट गईं 'पठान' और 'जवान'? डायरेक्टर ने बताया सच

शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'किंग' के साथ एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. खबर है कि यह फिल्म अब शाहरुख की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन बजट 450 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
450 करोड़ में बन रही SRK की 'किंग', बजट में पीछे छूट गईं 'पठान' और 'जवान'? डायरेक्टर ने बताया सच
Courtesy: X

Shah Rukh Khan King: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'किंग' के साथ एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. खबर है कि यह फिल्म अब शाहरुख की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन बजट 450 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है. इससे पहले उनकी फिल्म 'जवान' करीब 400 करोड़ और 'पठान' 350 करोड़ में बनी थी.

450 करोड़ में बन रही SRK की 'किंग'?

सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस हैं. इंटरनेशनल स्टंट टीम्स ने इन सीन को डिजाइन किया है. फिल्म में भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल हो रहा है, जिसकी जिम्मेदारी शाहरुख की खुद की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट संभाल रही है. शुरुआत में यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर के रूप में प्लान की गई थी, लेकिन शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की महत्वाकांक्षा ने इसे विशाल टेंटपोल एक्शन फिल्म में बदल दिया.

एक सूत्र ने बताया- 'शाहरुख हमेशा दर्शकों को बेस्ट प्रोडक्ट देना चाहते हैं. फिल्म शुरू में छोटे स्तर की थी, लेकिन अब यह इतनी बड़ी हो गई है कि दर्शक स्क्रीन पर हर रुपया खर्च होता हुआ महसूस करेंगे. यह नया शाहरुख एक्सपीरियंस होगा.'

फिल्म की शूटिंग मई 2025 में शुरू हुई थी और अगस्त 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. अब तक 150 से ज्यादा दिनों की शूटिंग हो चुकी है. टीम ने कई देशों में लोकेशन्स पर काम किया है. प्रिंट और पब्लिसिटी खर्च तथा शाहरुख की फीस को छोड़कर यह 450 करोड़ का आंकड़ा है.

सिद्धार्थ आनंद का रिएक्शन  

बजट वाली खबर सामने आने के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सिर्फ एक शब्द लिखा- 'False'. उन्होंने और कुछ नहीं कहा, लेकिन फैंस और नेटिजन्स का मानना है कि वे बजट की खबर का खंडन कर रहे हैं.

किंग में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और सुहाना खान जैसे कलाकार नजर आएंगे. तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख की यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है.