menu-icon
India Daily

राम मंदिर ट्रस्ट ने खोल दी विपक्ष के एजेंडे की पोल, चंदा चोरी को लेकर कैमरे से सामने दिखाया असली सच

चंदा चोरी के मुद्दे पर राम मंदिर ट्रस्ट की सोमवार को बैठक हुई. बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए साथ ही विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश भी किया गया.

auth-image
Sagar Bhardwaj

ऐसा लगता है कि राम मंदिर चढ़ावे को लेकर देश में एजेंडा चलाया जा रहा है और आज उस एजेंडे पर राम मंदिर ट्रस्ट ने बैठक के बाद मुहर लगा दी. ट्रस्ट ने कहा कि ये बात सच है कि चढ़ावे में जो रकम मिली उसमें कुछ ऊंच-नीच हुई है लेकिन दाम में मिले सोने-चांदी के आभूषण पूरी तरह से सुरक्षित हैं. ट्रस्ट ने ना केवल बताया बल्कि मीडिया के सामने वो सभी कीमती आभूषण दिखाए भी. ट्रस्ट ने सोने से मढ़ी 5 करोड़ रुपए की कीमती की वो रामचरितमानस भी दिखाई जिसे मंदिर को दान किया गया था और जिसको लेकर आरोप लगाया जा रहा था कि वह गायब है. इसी के साथ ट्रस्ट ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विपक्ष द्वारा राजनीतिक रूप दिया जा रहा है और ये सब कुछ राजनीति को चमकाने के लिए हो रहा है. वीडियो में देखें राम मंदिर ट्रस्ट ने क्या कुछ कहा?