menu-icon
India Daily

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, नया टीजर जारी

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस छोटे से वीडियो में शाहरुख खान अपने फिल्मी अवतार में बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वो अपने कैरेक्टर की ताकत दिखाते हुए कहते हैं, 'डर नहीं, दहशत हूं.' इस पावरफुल डायलॉग के साथ ही फिल्म का टैगलाइन भी सामने आ गया है. 

antima
Edited By: Antima Pal
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, नया टीजर जारी
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए एक नया टीजर वीडियो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस छोटे से वीडियो में शाहरुख खान अपने फिल्मी अवतार में बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वो अपने कैरेक्टर की ताकत दिखाते हुए कहते हैं, 'डर नहीं, दहशत हूं.' इस पावरफुल डायलॉग के साथ ही फिल्म का टैगलाइन भी सामने आ गया है. 

कैप्शन में लिखा गया है- 'एक ऐसी दहाड़ जो पूरे साम्राज्य को हिला दें. #KING 24.12.2026 को आ रहा है. #ItsKINGTime.' टीजर रिलीज होते ही फैंस का जोश देखते ही बनता है. एक यूजर ने लिखा- 'क्या हम सीधे दिसंबर में पहुंच सकते हैं!' तो दूसरे ने कमेंट किया- 'किंग वापस नहीं आया… किंग तो कभी गया ही नहीं था.' फायर इमोजी और दिल से भरे कमेंट्स से सोशल मीडिया गर्म हो गया है.

फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आएगी सुहाना खान

फिल्म 'किंग' सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित की जा रही है. यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की एक बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म मानी जा रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं. पिता-बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करना न सिर्फ शाहरुख के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए खास होगा.

किंग में नजर आएगी मजबूत स्टारकास्ट

फिल्म में एक मजबूत स्टार कास्ट भी है. रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जेकी श्रॉफ, आरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे. 'किंग' को हाई ऑक्टेन एक्शन, रोमांचक कहानी और बड़े पैमाने पर बनी विजुअल्स के लिए तैयार किया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग पहले ही कई लोकेशन्स पर पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है.

एक बार फिर दर्शकों को थिएटर का पूरा मजा देने वाले हैं शाहरुख

शाहरुख खान पिछले कुछ सालों से 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों के साथ जबरदस्त कमबैक कर चुके हैं. अब 'किंग' के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों को थिएटर का पूरा मजा देने वाले हैं. दिसंबर 2026 का क्रिसमस इस बार शाहरुख खान के फैंस के लिए खास होने वाला है. अगर टीजर की झलक पर यकीन करें तो 'किंग' दर्शकों को सीट से बांधने वाली एक्शन फिल्म साबित हो सकती है. फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म होते ही फैंस अब पूरी तरह से काउंटडाउन मोड में आ चुके हैं.