menu-icon
India Daily

Aakhri Sawal Teaser: 6 दिसंबर 1992 को क्या हुआ था? संजय दत्त की फिल्म उठाएगी इस सवाल से पर्दा; रिलीज हुआ 'आखिरी सवाल' का टीजर

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का नया टीजर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 6 दिसंबर 1992 की घटना पर सवाल उठाती है और इतिहास के संवेदनशील मुद्दे को नए नजरिए से दिखाने की कोशिश करती है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Aakhri Sawal Teaser: 6 दिसंबर 1992 को क्या हुआ था? संजय दत्त की फिल्म उठाएगी इस सवाल से पर्दा; रिलीज हुआ 'आखिरी सवाल' का टीजर
Courtesy: X

मुंबई: आखिरी सवाल का नया टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. फिल्म में लीड रोल में संजय दत्त नजर आएंगे और कहानी एक ऐसे ऐतिहासिक मुद्दे को छूती है, जिस पर लंबे समय से बहस होती रही है. टीजर में एक सवाल बार बार सामने आता है कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर हुआ क्या था. यही सवाल फिल्म की कहानी का केंद्र बनता दिख रहा है.

फिल्म उस दिन की घटना को लेकर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है, जिसे बाबरी मस्जिद विध्वंस के नाम से जाना जाता है. यह कहानी न सिर्फ उस समय की परिस्थितियों को दिखाने की कोशिश करती है बल्कि उन पहलुओं को भी सामने लाने का दावा करती है जिन पर अब तक ज्यादा चर्चा नहीं हुई. फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघकी कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, जिससे यह और भी चर्चा में आ गई है.

पहली बार साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह भारत की पहली ऐसी फिल्मों में शामिल हो गई है जो Indian Sign Language के साथ रिलीज होगी. प्रोड्यूसर निखिल नंदा ने बताया कि यह कदम सिनेमा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है. अब सुनने में असमर्थ लोग भी इस फिल्म को आसानी से समझ सकेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Nanda Motion Pictures (@nikhilnanda_motionpictures)

फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में समीरा रेड्डी, अमित साध, त्रिधा चौधरी और नमाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आएंगे. कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं, जिससे फिल्म की स्क्रिप्ट मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म आखिरी सवाल 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. टीजर और प्रोमो के बाद अब दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और क्या यह इतिहास से जुड़े सवालों का जवाब दे पाएगी.