Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के ताजा एपिसोड में यंग डीएसए का बयान चर्चा में है. स्काउटऑप और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस के बाद यंग ने अपने दोस्त का साथ देते हुए शो छोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे अरिश्फा से उलझेंगे, उन्हें थप्पड़ मारेंगे और फिर शो छोड़ देंगे. साथ ही उन्होंने स्काउट से कहा- 'मैं जाऊं क्या ब्रो?” और जोड़ा कि वे 2 करोड़ का जुर्माना भरने को तैयार हैं. यंग का वाक्य था – 'ज़िंदगी भर 2 करोड़ का कर्ज उतारेगा तेरे लिए.'
इस बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या बिग बॉस छोड़ने पर सच में 2 करोड़ का जुर्माना लगता है? कई सीजन से यह आंकड़ा चर्चा में रहता है, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह हर कंटेस्टेंट पर लागू होता हो. बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल ने भी स्वेच्छा से निकलने के लिए ₹2 करोड़ देने की बात कही थी. वहीं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने साफ इनकार किया कि उन्होंने या उनके परिवार ने कोई ऐसा जुर्माना नहीं चुकाया.
YUNG DSA, Kya Crazy Banda Hai 🔥
— Anni (@AnniIzImpulsive) September 16, 2026
Loving his bond with Scout, both of them have overshadowed everyone!! ☠️#ScoutOp #YungDSA #BiggBoss20 pic.twitter.com/gzgi78bNud
स्काउट और अरिश्फा के बीच विवाद कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ. अरिश्फा ने स्काउट पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तकिया मारा, इसलिए उन्हें टास्क से बाहर किया जाए. स्काउट ने इनकार किया. बात बिगड़ती गई. स्काउट के कुछ तीखे बयान – जैसे 'यहीं पटक के फेंक दूंगा साइड में' और गेमिंग समुदाय से 'खत्म कर दो इसे' – सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने. कई दर्शकों ने स्काउट के लहजे पर नाराजगी जताई.
यंग डीएसए का यह रुख दोस्ती और गुस्से का मिला-जुला रूप दिखाता है. उन्होंने स्काउट को रोते देखकर सांत्वना दी और शो छोड़ने तक की बात कही. लेकिन 2 करोड़ वाला दावा अभी सिर्फ कंटेस्टेंट का बयान है. मेकर्स की तरफ से अनुबंध की शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं. इसलिए यह तय नहीं कहा जा सकता कि हर कोई स्वेच्छा से निकलने पर इतना बड़ा जुर्माना भरता है या नहीं.