menu-icon
India Daily

Samay Raina के पोस्ट से फैंस हुए एक्साइटेड, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' Season 2 किस प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम? बढ़ाई कन्फ्यूजन

समय रैना ने एक बार फिर फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल शेयर किया, जिसमें सिर्फ दो ऑप्शन थे – Netflix और Amazon Prime. साथ में शेफ इमोजी और एक प्रश्न चिह्न भी था.

antima
Edited By: Antima Pal
Samay Raina के पोस्ट से फैंस हुए एक्साइटेड, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' Season 2 किस प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम? बढ़ाई कन्फ्यूजन
Courtesy: X

India's Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल शेयर किया, जिसमें सिर्फ दो ऑप्शन थे – Netflix और Amazon Prime. साथ में शेफ इमोजी और एक प्रश्न चिह्न भी था. इस पोस्ट के बाद फैंस में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. क्या समय नई प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं या फिर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का धमाकेदार सीजन 2 आने वाला है?

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 किस प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम?

समय रैना के इस स्टोरी को देखते ही फैंस ने अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह 'लॉक अप' या 'द अलायंस' जैसे नई शो की तरफ इशारा हो सकता है. लेकिन ज्यादातर फैंस इसे 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 से जोड़कर देख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया- 'लेटेंट सीजन 2 का इंतजार खत्म होने वाला है!' 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पहली बार जून 2024 में यूट्यूब पर आया था. 

Samay Raina Cryptic Post
Samay Raina Cryptic Post (Instagram Story)

अनोखे फॉर्मेट, मजेदार टैलेंट और सेलिब्रिटी गेस्ट्स की वजह से यह शो बहुत जल्दी पॉपुलर हो गया. लोग इस शो को देखकर खूब हंसते थे. लेकिन फरवरी 2025 में शो विवादों में फंस गया. गेस्ट पैनलिस्ट रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखर्जी के कुछ कमेंट्स पर भारी आलोचना हुई. इसके बाद शो को यूट्यूब से हटा दिया गया. तब से फैंस लगातार सीजन 2 की मांग कर रहे हैं. 

बढ़ाई कन्फ्यूजन

समय रैना भी कई बार फैंस से इस बारे में बात कर चुके हैं. अब उनका यह नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम वाला पोल फैंस को उम्मीद दे रहा है कि शायद शो अब बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा. OTT प्लेटफॉर्म पर आने से शो को ज्यादा रीच मिल सकती है. साथ ही प्रोफेशनल प्रोडक्शन और बेहतर सिक्योरिटी के साथ विवादों से भी बचाव हो सकता है. 

फैंस का कहना है कि अगर शो वापस आए तो पुराने फॉर्मेट को बनाए रखते हुए कुछ नई ट्विस्ट भी जोड़े जाएं. समय रैना भारतीय कॉमेडी सीन के सबसे पॉपुलर नामों में से एक हैं. उनका स्टाइल अलग है और फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं. चाहे वह उनका स्टैंड-अप हो या 'इंडिया's गॉट लेटेंट' जैसे शो, समय हर बार कुछ नया लेकर आते हैं. अभी यह साफ नहीं है कि समय रैना का यह पोस्ट किस प्रोजेक्ट से जुड़ा है, लेकिन फैंस काफी उत्साहित हैं.