menu-icon
India Daily

अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया 2.2 करोड़ का डायमंड ब्रेसलेट, सिंगर ने वीडियो में यूं किया फ्लॉन्ट

डबल डेनिम आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही रिहाना ने अपने हाथ में पहने ब्रेसलेट को खास तौर पर हाइलाइट किया. जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो रिहाना ने मुस्कुराते हुए बताया कि ये ब्रेसलेट अंबानी परिवार का गिफ्ट है.

antima
Edited By: Antima Pal
अंबानी परिवार ने रिहाना को गिफ्ट किया 2.2 करोड़ का डायमंड ब्रेसलेट, सिंगर ने वीडियो में यूं किया फ्लॉन्ट
Courtesy: X

Ambani Gifts Bracelet To Rihanna: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वजह है अंबानी परिवार की तरफ से मिला खास तोहफा. अंबानी परिवार ने रिहाना को 2.2 करोड़ रुपये का खूबसूरत डायमंड टेनिस ब्रेसलेट गिफ्ट किया है. रिहाना ने इसे हाल ही में एक कैंडिड फैशन चैट के दौरान कैजुअली दिखाया और फैंस का दिल जीत लिया. 

बातचीत में रिहाना ने अपना पूरा लुक ब्रेकडाउन किया. डबल डेनिम आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही रिहाना ने अपने हाथ में पहने ब्रेसलेट को खास तौर पर हाइलाइट किया. जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो रिहाना ने मुस्कुराते हुए बताया कि ये ब्रेसलेट अंबानी परिवार का गिफ्ट है. उनके लुक में ये ब्रेसलेट लक्जरी ज्वेलरी और रोलेक्स वॉच के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था. सबसे मजेदार बात ये थी कि रिहाना ने ये पूरा आउटफिट खुद स्टाइल किया था. 

2.2 करोड़ का चमकता तोहफा

साधारण नजर आने वाला ये डायमंड ब्रेसलेट असल में बेहद कीमती है. सेलिब्रिटी ज्वेलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल के अनुसार इसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये है. रिहाना के पास दुनिया की सबसे शानदार ज्वेलरी कलेक्शन में से एक है, लेकिन इस बार अंबानी का तोहफा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. फैंस वीडियो देखकर कमेंट्स में यही लिख रहे हैं – 'रिहाना की क्लास अलग है' और 'अंबानी स्टाइल हमेशा राजा वाला.'

रिहाना और अंबानी परिवार का रिश्ता काफी करीबी है. इसी साल रिहाना अपनी ब्यूटी ब्रांड फैंटी ब्यूटी के लॉन्च के लिए मुंबई आई थीं. इस दौरान उन्होंने अंबानी परिवार के आलीशान घर एंटीलिया में भी प्राइवेट गैदरिंग में शिरकत की. वहां का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. रिहाना ने इस ब्रेसलेट को दिखाते हुए बिल्कुल नॉर्मल और खुश नजर आ रही थीं. उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया. कई लोग कह रहे हैं कि इतनी महंगी चीज को भी इतने आराम से कैरी करना ही रिहाना की स्टार पावर है.