menu-icon
India Daily

राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु की सीक्रेट वेडिंग पर आया बहन का रिएक्शन, क्या बोलीं शीतल?

राज निदिमोरू की बहन शीतल ने अपने भाई राज और एक्ट्रेस सामंथा की शादी पर एक भावुक नोट लिखा है. उन्होंने फैमिली फोटो शेयर करते हुए कपल को शांति, स्थिरता और प्यार से भरी जिंदगी का आशीर्वाद दिया.

auth-image
Edited By: Babli Rautela
Samantha Ruth Prabhu Wedding -India Daily
Courtesy: Instagram

फिल्ममेकर राज निदिमोरू और एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में कुछ साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली. शादी के बाद जहां यह नया कपल अपने जीवन के इस खास पड़ाव को जी रहा है, वहीं राज की बहन शीतल निदिमोरू ने एक फैमिली फोटो शेयर कर दिल को छू लेने वाला लंबा नोट लिखा. यह नोट कपल के प्रति परिवार के गर्व और प्रेम का प्रतीक बन गया है.

शीतल की शेयर की गई फोटो में पूरा निदिमोरू परिवार कैमरे के सामने खड़ा नजर आता है. सभी ने ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट पहना हुआ है, जो संस्कृति, सादगी और एकजुटता की भावना को दर्शाता है. इस तस्वीर में सामंथा और राज एक दूसरे के बगल में खड़े दिखाई देते हैं और हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं. फोटो में फैमिली वाइब इतनी साफ झलक रही है कि यह किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं लगती.

सामंथा के लिए ननद शीतल का भावुक नोट 

पोस्ट के साथ शीतल ने एक कविता जैसा भावनात्मक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि चंद्रकुंड में शिव पूजा करते समय वह भावुक हो गईं और शिवलिंग को गले लगाते हुए उनके दिल में कृतज्ञता की लहर दौड़ गई. उन्होंने लिखा कि यह दर्द के आंसू नहीं बल्कि शुक्रगुजारी के आंसू थे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Nidimoru (@sheetalnidimoru)

शीतल के शब्दों में, यह शांति और क्लैरिटी का अनुभव उनके दिल को गहराई से छू गया. उन्होंने इसे राज और सामंथा के रिश्ते में एक जेंटल अलाइनमेंट बताया, जो उनके अनुसार किसी दैवीय संयोग जैसा है.

कपल के लिए परिवार का पूरा समर्थन

अपने संदेश में शीतल ने कपल पर गर्व जताते हुए कहा कि वे जिस तरह से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरी शांति, गरिमा और ईमानदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जब दो दिल एक ही दिशा में इरादे के साथ आगे बढ़ते हैं, तो उसी से यह स्थिरता पैदा होती है.

उन्होंने यह भी लिखा कि परिवार उनके साथ पूरी श्रद्धा और खुशी से खड़ा है और हर तरह से उनका समर्थन करता रहेगा. वह पल जब परिवार ने पवित्र ईशा की रस्में एक साथ कीं, उनके लिए बेहद खास रहा और उन्हें याद दिलाया कि कुछ रिश्ते यूं ही नहीं बन जाते, वे शांति के साथ आते हैं.