menu-icon
India Daily

'चिरिकी चिरिकी' के बाद मेकर्स का दूसरा धमाका, 'रई रई रा रा' में छाए राम चरण, सॉन्ग थिरकने पर कर देगा मजबूर

पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही वायरल हो गया था. सभी भाषाओं में मिलाकर 200 मिलियन+ व्यूज क्रॉस करने के साथ यह चार्टबस्टर बन गया. अब दूसरा सिंगल भी उसी रफ्तार से ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं - "राम चरण का डांस लेवल अलग है!", "रहमान का जादू फिर से!", "पेड्डी थिएटर में धमाल मचाएगी"

antima
Edited By: Antima Pal
'चिरिकी चिरिकी' के बाद मेकर्स का दूसरा धमाका, 'रई रई रा रा' में छाए राम चरण, सॉन्ग थिरकने पर कर देगा मजबूर
Courtesy: x

मुंबई: राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. पहले गाने 'चिकिरी चिकिरी' को 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसे साल के सबसे बड़े हिट्स में शुमार कर रहा है. अब फिल्म का दूसरा सिंगल 'रई रई रा रा' रिलीज हो चुका है और यह ट्रैक भी फैन्स को थिरकने पर मजबूर कर रहा है. पेड्डी 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है. ग्लोबल स्टार राम चरण टाइटल रोल में हैं, जबकि जाह्नवी कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी.

'रई रई रा रा' में दिखा राम चरण का धांसू अवतार

फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जो 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक जोशीला गांववासी अपनी कम्युनिटी को स्पोर्ट्स के जरिए एकजुट करता है. डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इस प्रोजेक्ट को खास बनाया है.

 

फिल्म की कहानी, विजन और प्रोडक्शन वैल्यू से ही पता चलता है कि यह कुछ बड़ा होने वाली है. ए. आर. रहमान का म्यूजिक इस फिल्म का सबसे बड़ा हथियार है. 'चिकिरी चिकिरी' के बाद अब 'रई रई रा रा' में भी उन्होंने कमाल का कम्पोजिशन दिया है. यह हाई-एनर्जी मोटिवेशनल एंथम है, जिसमें फोक बीट्स, पावरफुल वोकल्स और ग्रैंड ऑर्केस्ट्रेशन का जबरदस्त मिक्स है.

राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार देखकर हर कोई फिदा

'रई रई रा रा' में राम चरण का इलेक्ट्रिफाइंग अवतार देखकर हर कोई फिदा हो रहा है. शुगर फैक्ट्री और गांव के बैकग्राउंड में वे वर्कर्स और बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके ग्रेसफुल मूव्स, स्वैग और मास अपील ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे भारतीय सिनेमा के टॉप डांसर्स में क्यों गिने जाते हैं. यह सॉन्ग हीरो इंट्रोडक्शन जैसा फील देता है, जो फैन्स को थिएटर में तालियां बजाने पर मजबूर कर देगा.

'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही हो गया था वायरल

पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही वायरल हो गया था. सभी भाषाओं में मिलाकर 200 मिलियन+ व्यूज क्रॉस करने के साथ यह चार्टबस्टर बन गया. अब दूसरा सिंगल भी उसी रफ्तार से ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं - "राम चरण का डांस लेवल अलग है!", "रहमान का जादू फिर से!", "पेड्डी थिएटर में धमाल मचाएगी"

फिल्म वृद्धि सिनेमास के वेंकट सतीश किलरू द्वारा प्रोड्यूस की गई है और माइथ्री मूवी मेकर्स तथा सुकुमार राइटिंग्स के सहयोग से बन रही है. यह 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी. पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है, डबिंग शुरू हो चुकी है और सब कुछ शेड्यूल के मुताबिक है. ऐसी फिल्में जहां स्टार पावर, ग्रेट म्यूजिक और मजबूत कहानी साथ आती हैं, वही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती हैं. 'पेड्डी' के साथ राम चरण एक बार फिर सबको चौंकाने वाले हैं.