menu-icon
India Daily

दिल्ली की महिलाओं को रेखा गुप्ता सरकार ने दिया होली गिफ्ट, हजारों महिलाओं के खाते में आएगा करोड़ों रुपये; फ्री सिलेंडर देने का भी ऐलान

दिल्ली की महिलाओं को रेखा गुप्ता सरकार ने होली गिफ्ट देने का ऐलान किया है. सरकार की ओर से महिलाओं के लिए पिंक कार्ड और लखपति बिटिया योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है.

auth-image
Shanu Sharma

दिल्ली की महिलाओं को सीएम रेखा गुप्ता ने होली से पहले खुशखबरी दी है. सीएम गुप्ता द्वारा कई योजनाओं का ऐलान किया गया है. जिससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा. दिल्ली सरकार ने पिंक कार्ड के साथ-साथ लखपति बिटिया योजना का भी शुभारंभ किया है. इस नई योजना की मदद से महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक ताकत कई गुना ज्यादा बढ़ेगी. पिंक कार्ड के माध्यम से महिलाएं दिल्ली के डीटीसी बसों में फ्री सफर करेंगी. वहीं लखपति बिटिया योजना के माध्यम से बेटियों के खाते में सीधे लाखों रुपये आएंगे. 

सीएम गुप्ता ने गरीबों को भी होली हैप्पी कर दी है. उन्होंने राशन कार्ड धारकों को साल में दो फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. वहीं लाडली योजना के तहत करोड़ों रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किया है. इससे दिल्ली की महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ेगी और भविष्य बेहतर बनेगा. सराकर ने पुरानी लाडली योजना को डिजिटल रूप में बदलने का फैसला लिया. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए गए हैं. सरकार की घोषणाओं को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.