मुंबई: शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल आइकॉन में गिने जाते हैं. लेकिन स्टार बनने से पहले भी वह अपने स्कूल और कॉलेज में एक अलग पहचान रखते थे. उनकी इसी शुरुआती जिंदगी की झलक एक पुरानी मार्कशीट के वायरल होने के बाद लोगों के सामने फिर से आ गई है. यह वही दौर है जिसने एक साधारण से लड़के को आगे चलकर सुपरस्टार बनाने की नींव रखी.
सोशल मीडिया पर इन दिनों जिस डॉक्यूमेंट की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह शाहरुख खान का हंसराज कॉलेज एडमिशन फॉर्म और क्लास बारहवीं की मार्कशीट है. बताया जा रहा है कि यह फॉर्म दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज का है, जहां शाहरुख ने साल 1985 से 1988 के बीच इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी. इस फॉर्म में छोटे से SRK की एक मासूम सी तस्वीर भी लगी है. तस्वीर में आंखों की चमक और चेहरे पर गंभीरता साफ दिखती है, मानो वह पहले ही समझ चुके थे कि उन्हें जिंदगी में बहुत आगे जाना है.
वायरल डॉक्यूमेंट के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने इलेक्टिव पेपर में सबसे ज्यादा 92 नंबर हासिल किए थे. इंग्लिश में उन्हें 51 अंक मिले, जबकि मैथ और फिजिक्स जैसे कठिन माने जाने वाले विषयों में उन्होंने 78 नंबर पाए. यह देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. लोग यह जानकर हैरान हैं कि एक्टिंग और स्पोर्ट्स में सक्रिय रहने के बावजूद वह पढ़ाई में भी इतने अच्छे थे. कई यूजर्स का कहना है कि वह शुरू से ही महान बनने के लिए बने थे, चाहे वह एक स्टूडेंट हों या दुनिया भर में मशहूर एक्टर.
SRK's College Marksheet #SRK @iamsrk pic.twitter.com/P4aPRQ7ZaV
— Dr. Curious ❇️ (@Dr_Curiosus) November 12, 2025Also Read
शाहरुख खान के जीवन से जुड़े लोग हमेशा बताते हैं कि वह बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और सीखने के लिए उत्सुक रहे. अकादमिक रिकॉर्ड इसका एक और प्रमाण है. उनके करीबियों के मुताबिक वह पढ़ाई के साथ साथ थिएटर, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बराबर भाग लेते थे.
हंसराज कॉलेज में भी वह अपनी एनर्जी और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते थे. यही कारण है कि मार्कशीट देखकर भी लोग यह महसूस करते हैं कि उनकी सफलता अचानक नहीं मिली बल्कि वह लंबे समय से अपने सपनों के पीछे मेहनत करते आए हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी करने के बाद शाहरुख खान मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंचे. वह कैमरा और मीडिया को लेकर बेहद उत्साहित थे. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. टेलीविजन शो के ऑफर आने शुरू हुए और जल्दी ही वह घर घर पहचाने जाने लगे. उनके अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया और फिर उन्हें मुंबई आने का मौका मिला. यहां से वह बॉलीवुड की दुनिया में उतर गए.
साल 1992 में फिल्म दीवाना से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इसके बाद उनका करियर एक लंबी रफ्तार से आगे बढ़ता गया. आज वह सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड हैं. इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.