menu-icon
India Daily

हम भी इंसान हैं! सलमान खान को बचाव में सामने आई भाग्यश्री, ऐसे दी 'भाईजान' के गुस्से की सफाई

पैपराजी और सलमान खान की नोकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन साझा किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
हम भी इंसान हैं! सलमान खान को बचाव में सामने आई भाग्यश्री, ऐसे दी 'भाईजान' के गुस्से की सफाई
Courtesy: Social Media

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी पर सुपरस्टार सलमान खान के गुस्से का वीडियो पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. अब एक्ट्रेस भाग्यश्री भी सलमान खान के समर्थन में सामने आई हैं. सलमान जिन्हें आमतौर पर फोटोग्राफरों का अभिवादन करते और उनके लिए पोज देते देखा जाता है इस घटना के दौरान साफ तौर पर परेशान दिखे. वायरल वीडियोज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि उन्होंने पैपराजी पर भड़कते हुए पूछा कि क्या उनका 'दिमाग खराब हो गया है.' बाद में उन्होंने कई पोस्ट शेयर करते हुए फोटोग्राफरों को चेतावनी दी कि वे किसी के दर्द से 'पैसे कमाने' की कोशिश न करें, और यह भी कहा कि 60 साल का होने के बावजूद, वह लड़ना नहीं भूले हैं.

सलमान खान का बचाव करने आईं भाग्यश्री 

इस पूरे विवाद पर अपना रिएक्शन साझा करने के लिए भाग्यश्री ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. भाग्यश्री ने लोगों से यह याद रखने का आग्रह किया कि सेलेब्रिटी भी इंसान होते हैं और भावनात्मक रूप से कठिन पलों में वे भी सहानुभूति के हकदार होते हैं. एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, 'आप अपना काम करते हैं, लेकिन कृपया यह न भूलें कि हम भी इंसान हैं. मीडिया और कलाकार के बीच एक बराबरी का रिश्ता होता है,' इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि पैपराजी और कलाकारों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए खासकर संवेदनशील और कठिन समय के दौरान. 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति दर्द या तनाव में होता है तो वह अकेला रहना चाहता है. 

भाग्यश्री और सलमान खान का रिश्ता

भाग्यश्री और सलमान खान के बीच लंबे समय से गहरा रिश्ता रहा है. दोनों 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में साथ दिखाई दिए थे. यह फिल्म भाग्यश्री का बॉलीवुड डेब्यू थी और अपने समय की सबसे यादगार रोमांटिक फ़िल्मों में से एक बन गई थी.

बता दें की ये पूरा विवाद 19 मई से शुरू हुआ जब मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर के वीडियो में सलमान पैपराजी पर भड़कते दिखाई दिए. इस गुस्से वाली घटना के एक दिन बाद सलमान मुंबई में रितेश देशमुख की फ़िल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. इस फिल्म में उन्होंने एक कैमियो भी किया था, और इसी पार्टी में पैपराजी ने उनसे माफी मांगी. 

सलमान खान का वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार 'सिकंदर' में देखा गया था. अब उनके पास चित्रांगदा सिंह के साथ 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी लाइनअप है. यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी झड़प की सच्ची घटनाओं पर आधारित है.