menu-icon
India Daily

'इतना हिंदू-मुस्लिम मुद्दा...', रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराया था विक्की कौशल की 'छावा' में औरंगजेब का रोल?

रणदीप हुड्डा ने बताया कि उस समय उनका मानसिक मिजाज ठीक नहीं था. वे हाल ही में स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म की शूटिंग पूरी करके निकले थे. उसमें उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था और सिर भी मुंडवा लिया था. साथ ही वे एक कोर्ट केस से भी गुजर रहे थे.

antima
Edited By: Antima Pal
'इतना हिंदू-मुस्लिम मुद्दा...', रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराया था विक्की कौशल की 'छावा' में औरंगजेब का रोल?
Courtesy: x

Randeep Hooda Rejecting Aurangzeb Role: हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी एक नई फिल्म को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं. उन्होंने खुलासा किया कि विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा में उन्होंने औरंगजेब का रोल ठुकरा दिया था. यह रोल बाद में अक्षय खन्ना ने किया और उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. छावा फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और संघर्ष पर आधारित है.

रणदीप ने क्यों ठुकराया था 'छावा' में औरंगजेब का रोल?

फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई और इसे जबरदस्त सफलता मिली. यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर ने उनसे औरंगजेब का किरदार निभाने का ऑफर दिया था. लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. 

'पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बहुत ज्यादा था'

रणदीप ने बताया कि उस समय उनका मानसिक मिजाज ठीक नहीं था. वे हाल ही में स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म की शूटिंग पूरी करके निकले थे. उसमें उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया था और सिर भी मुंडवा लिया था. साथ ही वे एक कोर्ट केस से भी गुजर रहे थे. सबसे बड़ी वजह बताते हुए रणदीप ने कहा- 'पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बहुत ज्यादा था. मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता था.' 

उन्होंने कहा कि वे इस तरह की संवेदनशील धार्मिक और ऐतिहासिक कहानी में शामिल होने से बचना चाहते थे. हालांकि रणदीप ने डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर के लिए अपनी इज्जत और प्यार जताया. उन्होंने कहा कि लक्ष्मण बहुत अच्छे इंसान और फिल्ममेकर हैं, लेकिन उस समय वे इस रोल के लिए तैयार नहीं थे.

अब नई फिल्म पर फोकस

रणदीप ने आगे बताया कि जब ईठा नाम की फिल्म का ऑफर आया तो उन्हें वह पसंद आई और वे उसमें काम कर रहे हैं. 'छावा' में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रोल को बहुत ही ताकतवर तरीके से निभाया. उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा. फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के रोल में थे, जिनकी परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई.