menu-icon
India Daily

इस एक्ट्रेस ने महीनों तक जमा किया ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट, पेश की खूबसूरत मिसाल

जानकी पारेख ने इंस्टाग्राम पर इस भावुक पल को शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कई फोटोज और वीडियोज डालीं, जिनमें वे पैकेट्स को गिनती करते हुए और व्यवस्थित करते हुए नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में जानकी भावुक होकर आंसू बहाते हुए दिख रही हैं. अस्पताल की तरफ से उन्हें सराहना प्रमाण-पत्र भी मिला है.

antima
Edited By: Antima Pal
इस एक्ट्रेस ने महीनों तक जमा किया ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट, पेश की खूबसूरत मिसाल
Courtesy: x

Nakuul Mehta Wife: टीवी अभिनेता नकुल मेहता की पत्नी और गायिका जानकी पारेख-मेहता ने मातृत्व की एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश की है. हाल ही में जानकी ने अपने स्टोर किए हुए ब्रेस्ट मिल्क के 90 पैकेट एक ह्यूमन मिल्क बैंक को दान कर दिए. यह नेक काम उन्होंने खासतौर पर NICU में भर्ती नवजात शिशुओं की मदद के लिए किया है.

एक्ट्रेस ने महीनों तक जमा किया ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट

जानकी ने इंस्टाग्राम पर इस भावुक पल को शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने कई फोटोज और वीडियोज डालीं, जिनमें वे पैकेट्स को गिनती करते हुए और व्यवस्थित करते हुए नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में जानकी भावुक होकर आंसू बहाते हुए दिख रही हैं. अस्पताल की तरफ से उन्हें सराहना प्रमाण-पत्र भी मिला है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jankee Mehta (@jank_ee)

जानकी ने लिखा- 'मैंने मिल्क बैंक को अपनी पहली डोनेशन के रूप में 90 पैकेट ब्रेस्ट मिल्क दिए. मैंने सोचा भी नहीं था कि यह इतना भावुक करने वाला पल होगा.' उन्होंने अपनी मुश्किलों को भी शेयर किया. बेटी रूमी के जन्म के बाद से जानकी रोज कई बार ब्रेस्ट पंप करती रहीं. वे लिखती हैं- 'आधी नींद में, थकान से भरी हुई, खुद को बस एक सेशन और कहती हुई… बैग के बाद बैग भरती, लेबल लगाती, जगह बनाती और दोहराती.' यह पूरी प्रक्रिया कई महीनों तक चली. जानकी ने अनुशासन और लगन से अपना ब्रेस्ट मिल्क स्टोर किया, ताकि जरूरतमंद बच्चों की मदद हो सके. 

नकुल-जानकी की खुशखबरी

नकुल मेहता और जानकी पारेख की बेटी रूमी का जन्म पिछले साल हुआ था. दोनों अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. नकुल ‘इश्कबाज’, ‘प्यार का दर्द है मे झेना-झेना’ और हालिया वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. जानकी एक अच्छी सिंगर और परफॉर्मर हैं.

जानकी के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. कई माताएं और सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि यह ममता और करुणा का बेहतरीन उदाहरण है. एक यूजर ने लिखा- 'आपने सिर्फ दूध नहीं, बल्कि उम्मीद और जिंदगी दान की है.'