menu-icon
India Daily

सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन पर भाईजान का ट्वीट वायरल!

सलमान खान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- 'शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…' इस सिंपल से मैसेज ने फैंस को नॉस्टैल्जिया में डाल दिया. कई यूजर्स ने 12 साल पुराने उनके फेमस ट्वीट को याद करते हुए कमेंट्स में शेयर किया.

antima
Edited By: Antima Pal
सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, पंजाब किंग्स के शानदार प्रदर्शन पर भाईजान का ट्वीट वायरल!
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी दोस्त प्रीति जिंटा के लिए सामने आए हैं. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सलमान ने प्रीति को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

'शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा...'

सलमान खान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- 'शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…' इस सिंपल से मैसेज ने फैंस को नॉस्टैल्जिया में डाल दिया. कई यूजर्स ने 12 साल पुराने उनके फेमस ट्वीट को याद करते हुए कमेंट्स में शेयर किया. साल 2014 में सलमान ने एक मैच के बाद ट्वीट किया था – 'Zinta’s team won kya?' वह ट्वीट आज भी इंटरनेट पर मीम्स का हिस्सा बना हुआ है. 

अब नए ट्वीट को देखकर फैंस मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं – 'Bhai is old fan!', 'सीक्वल आ गया!', 'भाईजान ने फिर से जिंटा मोड ऑन कर दिया.' एक यूजर ने लिखा- 'Another banger by Salman bhai.' पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में है. टीम ने कई मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति बनाई हुई है. 

प्रीति जिंटा PBKS की को-ओनर हैं और वह टीम को लगातार सपोर्ट करती नजर आती हैं. सलमान का यह ट्वीट उनके लंबे दोस्ताना रिश्ते को दिखाता है. दोनों 'चोरी चोरी चुपके चुपके' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. सलमान खान अक्सर IPL के दौरान दोस्तों की टीमों को सपोर्ट करते रहते हैं, लेकिन प्रीति जिंटा वाली पोस्ट हमेशा खास होती है. 

फैंस का कहना है कि भाईजान का यह पुराना फैन मोड फिर से एक्टिव हो गया है. कुछ यूजर्स तो मजाक में कह रहे हैं कि सलमान PBKS के सबसे पुराने सपोर्टर हैं. यह पोस्ट आने के कुछ घंटों में ही लाखों लोगों तक पहुंच गया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. बॉलीवुड और क्रिकेट फैंस दोनों इस पल का मजा ले रहे हैं. प्रीति जिंटा ने भी इस ट्वीट पर रिएक्ट किया या नहीं, यह अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस का रिएक्शन काफी प्यारा है.