menu-icon
India Daily

चौथे हफ्ते में भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, नई रिलीज को पीछे छोड़ा!

'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक बनाए हुए ह. हालांकि अब कमाई में कुछ मंदी आ गई है, लेकिन फिर भी यह नई आने वाली फिल्मों से ज्यादा कमा रही है. दर्शक अभी भी थिएटरों में पहुंच रहे हैं और फिल्म का जादू बरकरार है.

antima
Edited By: Antima Pal
चौथे हफ्ते में भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, नई रिलीज को पीछे छोड़ा!
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की एक्शन से भरी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक बनाए हुए ह. हालांकि अब कमाई में कुछ मंदी आ गई है, लेकिन फिर भी यह नई आने वाली फिल्मों से ज्यादा कमा रही है. दर्शक अभी भी थिएटरों में पहुंच रहे हैं और फिल्म का जादू बरकरार है.

'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के अनुसार रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे या पांचवें सोमवार को फिल्म ने 5.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है, लेकिन इतने दिनों बाद भी यह आंकड़ा काफी सम्मानजनक है. इस दिन के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये हो गया है.

नई रिलीज को पीछे छोड़ा!

फिल्म की वीक-वाइज कमाई देखें तो पहले हफ्ते में उसने शानदार 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे हफ्ते में कलेक्शन 263.65 करोड़ रहा, जबकि तीसरे हफ्ते के अंत तक 110.60 करोड़ का बिजनेस हुआ. कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 1300 करोड़ क्लब को पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है.

खास बात यह है कि चौथे मंडे पर 'धुरंधर 2' ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. पहले नंबर पर मूल 'धुरंधर' (11.2 करोड़) है, दूसरे पर 'पुष्पा 2' (7.55 करोड़)। रणवीर सिंह की यह फिल्म इन दोनों के बाद तीसरे स्थान पर आ गई, जो चौथे हफ्ते में बेहद मजबूत प्रदर्शन दर्शाता है.

फिल्म की कहानी स्पाई थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह एक गहरे कवर एजेंट की भूमिका में हैं. उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकार भी हैं. निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का परफेक्ट मिक्स है, जिसने दर्शकों को खूब पसंद आया.

चौथे हफ्ते में भी इतनी कमाई जारी रहना फिल्म की लोकप्रियता को दिखाता है. हालांकि वीकडे पर कलेक्शन कम होता जा रहा है, लेकिन वीकेंड पर फिर से उछाल आ सकता है. नई रिलीज फिल्में भी अब थिएटरों में आ रही हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' अभी भी मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म प्रोड्यूसर्स और टीम के लिए यह शानदार सफर रहा है.