मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही तरह की जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं. अनीता अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन रही हैं. उन्होंने पहले मुस्लिम एक्टर एजाज खान को डेट किया था. अनीता आज यानी 14 अप्रैल को अपना 45वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं.
अनीता हसनंदानी ने एक समय एजाज खान को डेट किया था. अनीता ने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी. हालांकि अब एक्ट्रेस एक बेटे की मां हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मुस्लिम एक्टर एजाज खान के साथ उनका रोमांस और उसके बाद हुआ ब्रेकअप सुर्खियों में छाया रहा था. हालांकि उनका रिश्ता बहुत ज्यादा समय तक नहीं चल पाया.
रिपोर्ट के मुताबिक अनीता और एजाज की पहली मुलाकात टीवी शो काव्यांजलि के सेट पर हुई थी. सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
अनीता और एजाज का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया. एजाज़ से अलग होने के बाद अनीता पूरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने सबके सामने अपने रिश्ते की कमियां और खामियां गिनाई थीं.
एजाज ने नेशनल टीवी पर सबके सामने यह बात कबूल की थी कि उन्होंने अनीता को धोखा दिया था. राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में आने के दौरान उन्होंने अनीता के साथ बेवफाई करने की बात मानी थी. किसी का भी नाम लिए बिना एजाज ने कहा था, 'एक बार ऐसा हुआ था जब मैंने किसी को धोखा दिया था. वह एक गलती थी एक ऐसी गलती जिसने मेरी पूरी जिंदगी का सारा सार ही खत्म कर दिया.'
इस बीच सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए, अनीता ने बताया कि एजाज़ उन्हें बदलना चाहते थे. अनीता ने कहा, 'ऐसा नहीं था कि एजाज ने मुझे कुछ भी करने के लिए मजबूर किया लेकिन वह लगातार कहते रहते थे, 'मैं नहीं चाहता कि तुम फिल्में करो. मैं नहीं चाहता कि तुम इस तरह के सीन करो.' इस वजह से मैंने अपने करियर में कई बेहतरीन मौके गंवा दिए.
अनीता ने आगे कहा, 'एजाज से ब्रेकअप के बाद मैं पूरी तरह टूट गई थी. मैं उस रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थी. मैंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ भी जाकर यह रिश्ता किया था क्योंकि एजाज मुस्लिम थे, इसलिए मेरी मां इस रिश्ते से ज्यादा खुश नहीं थीं. एजाज से ब्रेकअप बहुत मुश्किल था. उस दर्द से उबरने में मुझे एक साल से ज्यादा का समय लगा.'