menu-icon
India Daily

'तू बना दे कॉन्ट्रोवर्सी...' पसंदीदा क्रिकेटर के सवाल पर RJ महवश ने पैप्स को दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल

RJ महवश से जब पैपराजी ने उनके पसंदीदा क्रिकेटर का नाम पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'तू बना दे कॉन्ट्रोवर्सी'. युजवेंद्र चहल के साथ अफवाहों के बीच उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'तू बना दे कॉन्ट्रोवर्सी...' पसंदीदा क्रिकेटर के सवाल पर RJ महवश ने पैप्स को दिया मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
Courtesy: Instagram

मुंबई: पिछले साल क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ कथित रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहीं आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में पैपराजी ने उनसे पूछा कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है. इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया हां और कुछ. तू बना दे कॉन्ट्रोवर्सी बताती हूं मैं. उनका यह मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

याद दिला दें कि बीते साल ऐसी खबरें थीं कि महवश और चहल के बीच नजदीकियां हैं. यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि वह चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की वजह हैं. हालांकि बाद में महवश ने इन सभी बातों पर सफाई दी थी. इस साल की शुरुआत में दोनों के एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की अटकलें भी लगीं. लेकिन अब तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

टीम इंडिया और संजू सैमसन की तारीफ

पैपराजी से बातचीत में महवश ने यह भी बताया कि वह सेमी फाइनल मैच देखने नहीं जा पाएंगी क्योंकि वह भोपाल में शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने टीम इंडिया के पिछले मैच की तारीफ की और खास तौर पर Sanju Samson की परफॉर्मेंस की सराहना की. उनके बयान से साफ था कि वह क्रिकेट की फैन जरूर हैं, लेकिन नाम लेने से बचना चाहती थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्टिंग करियर में नई शुरुआत

महवश ने पिछले साल वेब सीरीज 'प्यार पैसा प्रॉफिट' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. उनकी परफॉर्मेंस को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. अब वह फिल्म 'टेढ़ी हैं पर मेरी हैं' में नजर आएंगी. इस फिल्म में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म को रेमो डी सूजा ने प्रेजेंट किया है और निर्देशन जयेश प्रधान ने किया है. इन दिनों महवश भोपाल में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

महवश का हल्का फुल्का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. उनके रिएक्शन को लोग स्मार्ट और सेंस ऑफ ह्यूमर से भरपूर बता रहे हैं. क्रिकेटर का नाम न लेकर उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया कि वह किसी भी नई कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहना चाहती हैं. फिलहाल उनका फोकस अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है.