menu-icon
India Daily

Nothing Phone 4a के तुरंत बाद शुरू होगी सेल, मिलेंगे शानदार बेनिफिट्स

Nothing Phone 4a को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने 7 मार्च को बेंगलुरु में एक स्पेशल एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट अनाउंस किया है.

Shilpa Shrivastava
Nothing Phone 4a के तुरंत बाद शुरू होगी सेल, मिलेंगे शानदार बेनिफिट्स
Courtesy: Nothing

नई दिल्ली: कार्ल पेई की लंदन बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी नथिंग बहुत जल्द भारत में अपना लेटेस्ट मिड-रेंज फोन, नथिंग फोन 4a लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस फोन को आधिकारिक तौर पर 5 मार्च, 2026 को शाम 4 बजे लॉन्च किया जाएगा. यह फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि नथिंग ने 7 मार्च, 2026 को शाम 6 बजे बेंगलुरु में एक स्पेशल एक्सक्लूसिव ड्रॉप इवेंट अनाउंस किया है. इस इवेंट में लकी कस्टमर्स देश में किसी और से पहले फोन खरीद पाएंगे.

यह इवेंट नथिंग के हाल ही में खुले स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा. यह स्टोर इंदिरानगर, बेंगलुरु में होगा. इस इवेंट में नथिंग फोन 4a खरीदने वाले पहले 100 कस्टमर्स को कुछ कूल एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे. उन्हें फोन का एक स्पेशल एनग्रेव्ड एडिशन (पर्सनलाइज्ड एनग्रेविंग के साथ) और नथिंग ईयर ए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की एक फ्री पेयर मिलेगा. इसके अलावा, पहले 100 खरीदार CMF Buds 2 Plus TWS ईयरबड्स को महज 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह इवेंट बेंगलुरु में Nothing के फैन्स के लिए बहुत आकर्षक है जो अर्ली एक्सेस और फ्री गिफ्ट चाहते हैं.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखाया गया फोन:

Nothing ने हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में Phone 4a को दिखाया. यह फोन चार स्टाइलिश कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर शामिल है. इस फोन में सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिया गया है, जो कि यूनिक Glyph इंटरफेस के साथ आता है. 

इसमें पीछे की तरफ सात LED के साथ एक नया Glyph बार मौजूद है. इसमें नोटिफिकेशन, कॉल, म्यूजिक और बहुत कुछ के लिए लाइट अप होने की संभावना है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. यह क्वालकॉम के एक अनस्पेसिफाइड स्नेपड्रैगन चिपसेट से पावर्ड है, जो रोजाना इस्तेमाल, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस का वादा करता है.

Nothing Phone 4a की संभावित कीमत:

लीक्स के अनुसार, इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी यह फोन पेश किया जाएगा. 

लीक हुई प्राइस लिस्ट से पता चलता है कि Nothing Phone 4a के बेस मॉडल की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ Rs. 31,999 से शुरू होगी. हायर वेरिएंट में 8GB + 256GB और 12GB + 256GB ऑप्शन हो सकते हैं, हालांकि Nothing ने अभी तक ऑफिशियली कीमतों या कॉन्फिगरेशन को कन्फर्म नहीं किया है. उम्मीद है कि यह फोन अपने क्लीन Nothing OS सॉफ्टवेयर, फास्ट चार्जिंग और आइकॉनिक Glyph लाइट्स के साथ आएगा.