menu-icon
India Daily

रिलीज से पहले ही यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' ने मचाया तहलका, जानें प्री-रिलीज बिजनेस से कितने करोड़ कमाए

अनुभवी फिल्म निर्माता डॉ. जी. धनंजयन के अनुसार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही लगभग 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वे इसका क्रेडिट सिर्फ स्टार पावर को नहीं, बल्कि रणनीतिक प्लेसमेंट और पूरे भारत में किए गए बेहतरीन कास्टिंग को देते हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
रिलीज से पहले ही यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' ने मचाया तहलका, जानें  प्री-रिलीज बिजनेस से कितने करोड़ कमाए
Courtesy: x

मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स ने रिलीज से पहले ही इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. अनुभवी प्रोड्यूसर डॉ. जी. धनंजय ने दावा किया है कि फिल्म ने प्री-रिलीज बिजनेस से ही करीब 600 करोड़ रुपये कमाए हैं. उनका कहना है कि यह आंकड़ा सिर्फ यश की स्टार पावर की वजह से नहीं, बल्कि स्मार्ट प्लानिंग और पैन-इंडिया स्ट्रैटेजी का नतीजा है.

रिलीज से पहले यश की 'टॉक्सिक' ने मचाया तहलका

धनंजय ने अपने शो सिनेमा स्ट्रैटेजिस्ट में बताया कि 'टॉक्सिक' की सफलता की कहानी कास्टिंग से शुरू होती है. फिल्म में नयनतारा, रुकुमिणी वसंत, तोविनो थॉमस (मलयालम से) और अमित कर्वाल जैसे कलाकार हैं. हर एक को खास ऑडियंस को ध्यान में रखकर चुना गया है. नयनतारा को 'जवान' से मिली लोकप्रियता का फायदा मिलेगा, वहीं रुकुमिणी वसंत 'कांतारा' के बाद दक्षिण में मशहूर हैं. तोविनो थॉमस मलयालम मार्केट को मजबूत करेंगे. इस तरह हर बड़े क्षेत्र में दर्शकों को एक जाना-पहचाना चेहरा मिलेगा.

असली पैन-इंडिया सिनेमा डबिंग से नहीं बनता

धनंजय का मानना है कि असली पैन-इंडिया सिनेमा डबिंग से नहीं बनता. यह फिल्म शुरुआत से ही पूरे देश के लिए बनाई गई है, न कि सिर्फ कन्नड़ में बनाकर बाद में डब की गई. उन्होंने इसे मास्टरक्लास इन पैन-इंडिया स्ट्रैटेजी बताया. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, जो धुरंधर 2 के साथ क्लैश करेगी. लेकिन टीम को इससे कोई डर नहीं. धनंजय ने कहा कि रिलीज डेट को स्ट्रैटेजिक तरीके से चुना गया है. 

चार साल बाद बड़ी स्क्रीन पर लौट रहे यश

टीम ने सही प्लानिंग की है और यह पोजिशनिंग फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगी. यश चार साल बाद बड़ी स्क्रीन पर लौट रहे हैं. 'केजीएफ' सीरीज से मिली सफलता के बाद 'टॉक्सिक' उनकी अगली बड़ी उम्मीद है. यह फिल्म गैंगस्टर स्टाइल में एक एडल्ट फेयरी टेल है, जिसे गीतु मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं. प्रोडक्शन में यश खुद शामिल हैं.

प्री-रिलीज डील्स में म्यूजिक राइट्स, सैटेलाइट और अन्य अधिकारों से इतनी बड़ी रकम आना दर्शाता है कि फिल्म को इंडस्ट्री में भरोसा है. अगर बॉक्स ऑफिस पर भी यह कमाल दिखाती है, तो यह कन्नड़ सिनेमा का एक नया रिकॉर्ड बन सकती है. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का मिश्रण है. ट्रेलर जल्द आने वाला है, जो उत्सुकता और बढ़ा देगा. कुल मिलाकर 'टॉक्सिक' पहले से ही ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर है.