menu-icon
India Daily

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहें रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड, मंगेतर कविता बनर्जी संग फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

Rashmi Desai Ex-Husband: 'उतरन' शो में वीर सिंह बुंदेला का किरदार निभाने वाले नंदीश संधू ने एक प्यारी सी पोस्ट में टीवी एक्ट्रेस कविता बनर्जी से अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की है. देखिए!

princy
Edited By: Princy Sharma
एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहें रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड, मंगेतर कविता बनर्जी संग फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
Courtesy: Social Media

Nandish Sandhu-Kavita Banerjee: मशहूर टीवी एक्टर नंदीश संधू अपनी मंगेतर कविता बनर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर ने आज सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए कविता से अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की. दोनों के दोस्त और फैंस ने कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं. 

नंदीश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी मंगेतर कविता के साथ पोज़देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्टर ने फोटो में वाइट शर्ट को ब्लैक ब्लेजर के साथ पेयर किया है. वहीं,  कविता नारंगी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

कपल ने शेयर की क्यूट फोटोज

पोस्ट की अगली तस्वीर में, नंदीश और कविता बीच पर पोज देते हुए, बीयर की बोतल के साथ सेलिब्रट करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस फोटो सीरीज में हम उनके हाथों की एक तस्वीर भी देखते हैं, जिसमें वे अपनी अंगूठियां दिखा रहे हैं. पोस्ट के साथ, नंदीश ने एक छोटा और प्यारा सा कैप्शन, 'हाय पार्टनर' लिखा और एक अंगूठी, दिल और तारे वाला इमोटिकॉन भी जोड़ा. 

कौन हैं कविता बनर्जी?

 कोलकाता में जन्मी और पली-बढ़ी कविता बनर्जी मुंबई आ गईं. उन्होंने 'रिश्तों का मांझा', 'भाग्य लक्ष्मी', 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' जैसे पॉपुलर टीवी शो में काम किया है. उन्होंने 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'हिचकी एंड हुकअप्स' में भी नजर आ चुकी हैं. 

नंदीश संधू पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

नंदीश संधू का करियर टेलीविजन और फिल्म दोनों में फैला हुआ है. उन्हें पहली बार 'उतरन' और 'जुबली' जैसे पॉपुलर टीवी सिरियल्स से हचान मिली.स टेलीविजन के अलावा, नंदीश ने फिल्मों में भी काम किया है जैसे की सुपर 30 में. उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो नंदीश संधू और रश्मि देसाई को उतरन शो की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया.  कुछ दिनों तक डेट करने के बाद, दोनों ने 2012 में शादी कर ली. हालांकि, जब उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, तो दोनों ने अलग होने का फैसला किया. 2015 में, शादी के तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए.