मुंबई: बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता रणवीर सिंह अब पर्दे पर भगवान शिव का रोल करेंगे. अभिनेता ने अमिश त्रिपाठी की प्रसिद्ध किताब 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं. यह खबर सुनकर शिव भक्तों और एक्टर के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'मां कसम फिल्म्स' के तहत इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं. इसमें अनन्या बिरला की 'बिरला स्टूडियोज' भी उनके साथ पार्टनरशिप में है. पूरी सीरीज को तीन फिल्मों की ट्रायलॉजी के रूप में बनाया जाएगा.
रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए काफी समय से उत्साहित थे. अब आखिरकार यह सपना हकीकत में बदल रहा है.
अमिश त्रिपाठी की 'शिव ट्रिलॉजी' बेहद पॉपुलर है. 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' पहली किताब है, जिसमें हिमालय से आए एक साधारण योद्धा की कहानी है, जो बाद में भगवान शिव के रूप में जाना जाता है. कहानी प्राचीन भारत के मेलुहा साम्राज्य पर आधारित है. इसमें एक्शन, रहस्य, पौराणिक तत्व और गहरी फिलॉसफी का खूबसूरत मिश्रण है. लाखों युवा इस सीरीज के दीवाने हैं.
रणवीर सिंह इस फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे. रणवीर का जोशीला स्टाइल, शारीरिक फिटनेस और इंटेंस एक्टिंग शिव जैसे पावरफुल रोल के लिए बिल्कुल सूट करेगी. सूत्रों के मुताबिक अभी स्क्रीनप्ले और वर्ल्ड बिल्डिंग का काम जोरों से चल रहा है. पूरी ट्रिलॉजी को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में विकसित किया जाएगा.
पहली फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है. रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स इससे पहले रणवीर सिंह 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी और 'प्रलय' में नजर आएंगे. साथ ही अरविंद स्वामी और आदित्य धर के साथ एक और फिल्म की चर्चा है. 'मेलुहा' प्रोजेक्ट उनके करियर का एक बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है. फैंस सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
एक यूजर ने लिखा- 'रणवीर सिंह शिव बनेंगे, तो थिएटर में धमाल मच जाएगा!' कई लोग कह रहे हैं कि किताब की आत्मा को पर्दे पर उतारना चुनौती भरा काम होगा, लेकिन रणवीर इसकी पूरी तैयारी कर रहे हैं. निर्माताओं का कहना है कि वे जल्दबाजी नहीं कर रहे. कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और स्केल को बिल्कुल परफेक्ट बनाने पर पूरा फोकस है.