menu-icon
India Daily

साउथ के फैंस को बड़ा झटका! आखिरी मिनट पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के तमिल और तेलुगु शोज कर दिए कैंसिल, जानें वजह

धुरंधर: द रिवेंज के रिलीज से ठीक पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है. आज शाम को होने वाले तमिल और तेलुगु भाषा के पेड प्रीव्यू शो कई थिएटर्स में आखिरी मिनट पर रद्द कर दिए गए हैं. इससे साउथ के दर्शक काफी निराश हुए हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
साउथ के फैंस को बड़ा झटका! आखिरी मिनट पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के तमिल और तेलुगु शोज कर दिए कैंसिल, जानें वजह
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के रिलीज से ठीक पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है. आज शाम को होने वाले तमिल और तेलुगु भाषा के पेड प्रीव्यू शो कई थिएटर्स में आखिरी मिनट पर रद्द कर दिए गए हैं. इससे साउथ के दर्शक काफी निराश हुए हैं और सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. फिल्म का फुल रिलीज कल 19 मार्च 2026 को होना है, जो पैन-इंडिया रिलीज के तौर पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है. 

'धुरंधर 2' के तमिल और तेलुगु शोज हुए कैंसिल

रणवीर सिंह इसमें भारतीय जासूस जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे, जो पहले भाग में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद मोब बॉस हमजा अली मज़ारी बनकर उभरते हैं. निर्देशक आदित्य धर की यह एक्शन थ्रिलर पहले भाग की सफलता के बाद काफी चर्चा में थी और एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त कमाई कर रही थी. लेकिन आज शाम 5 बजे से शुरू होने वाले तमिल और तेलुगु प्रीमियर शो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई थिएटर्स में कैंसिल हो गए.

वजह बताई जा रही है कि इन भाषाओं के डब्ड वर्जन थिएटर्स तक समय पर नहीं पहुंच पाए. कुछ रिपोर्ट्स में तकनीकी गड़बड़ियां और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी का भी जिक्र है. उदाहरण के लिए कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमाज ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि तमिल पेड प्रीव्यू शो कंटेंट अनुपलब्ध होने के कारण रद्द हैं. उन्होंने कहा कि हिंदी वर्जन के शो जारी रहेंगे और प्रभावित दर्शकों को रिफंड प्रोसेस किया जा रहा है.

इसी तरह तेलुगु क्षेत्रों में भी कई सिनेमाघरों ने यही जानकारी दी। कुछ जगहों पर हिंदी वर्जन को ही स्क्रीन पर लगाया जा रहा है, ताकि प्रीव्यू शो पूरी तरह रद्द न हों. फैंस का कहना है कि महीनों से इंतजार करने के बाद आखिरी वक्त पर यह झटका निराशाजनक है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी मायूसी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "साउथ फैंस को हमेशा इग्नोर किया जाता है, अब प्रीव्यू भी कैंसिल!"

फिल्म के मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह पोस्ट-प्रोडक्शन डिले की वजह से हुआ है. उम्मीद है कि कल के फुल रिलीज में सभी भाषाओं के वर्जन समय पर उपलब्ध होंगे. हिंदी वर्जन के प्रीव्यू शो निर्धारित समय पर चल रहे हैं और फैंस में उत्साह बरकरार है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकार भी हैं.