menu-icon
India Daily

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, टॉम हॉलैंड और ब्रूस बैनर की जुगलबंदी ने जीता दिल

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर के रूप में अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं. प्रशंसक ब्रूस बैनर के साथ उनकी जुगलबंदी को लेकर उत्साहित हैं और फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

antima
Edited By: Antima Pal
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर आउट, टॉम हॉलैंड और ब्रूस बैनर की जुगलबंदी ने जीता दिल
Courtesy: x

मुंबई: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ऑफिशियल ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है. टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में लौट आए हैं और यह ट्रेलर फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहा है. फिल्म 31 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ट्रेलर 'Spider-Man: No Way Home' के चार साल बाद की कहानी दिखाता है. जहां डॉक्टर स्ट्रेंज के स्पेल से दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है. पीटर न्यूयॉर्क में अकेला जीवन जी रहा है, लेकिन अब वह वापस एक्शन में लौट रहा है. 

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर आउट

ट्रेलर की शुरुआत में पीटर गंभीर लहजे में कहता है, 'कुछ बुरा होने वाला था और इसे रोकने का एक ही तरीका था - सबको मुझे भूल जाना.' यह सीन दर्शकों को इमोशनल कर देता है. ट्रेलर में पीटर खुद से संघर्ष करता नजर आता है. वह अपनी जिंदगी को नॉर्मल रखने की कोशिश करता है, लेकिन नई मुश्किलें आ जाती हैं. सबसे बड़ा सरप्राइज है ब्रूस बैनर यानी हल्क (मार्क रफालो) की वापसी! दोनों की मुलाकात काफी दिलचस्प लग रही है. 

जेंडाया के रूप में एमजे भी वापस आ रही हैं, हालांकि दुनिया उन्हें पीटर के बारे में नहीं जानती. ट्रेलर में उनकी रीयूनियन की झलक है, जो फैंस को खुशी दे रही है. फिल्म में नए विलेन भी दिखाए गए हैं, जैसे टारेंटुला, बूमरैंग, फ्रेड मायर्स, टॉम्बस्टोन और स्कॉर्पियन. ये विलेन पीटर को कड़ी चुनौती देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह MCU की स्पाइडर-मैन सीरीज का चौथा पार्ट है, जो ज्यादा डार्क और स्ट्रीट-लेवल स्टोरी पर फोकस करेगा. 

फैंस ने यूं किया रिएक्ट

डायरेक्टर डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं और लेखक क्रिस मैककेना व एरिक सोमर्स हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई. फैंस लिख रहे हैं, "यह ट्रेलर कमाल का है, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगा." कई यूजर्स ने टॉम हॉलैंड और मार्क रफालो की जोड़ी को "पीक पेयरिंग" बताया. एक यूजर ने कहा, "ट्रेलर सुपर्ब है, इंतजार खत्म!" कुछ ने इसे "डार्कर रीबर्थ" कहा, जो पीटर के नए सफर को हाइलाइट करता है.

फैंस अब 31 जुलाई का कर रहे हैं इंतजार

फिल्म में सदिए सिंक, जैकब बटालोन, जॉन बर्नथल जैसे एक्टर्स भी हैं. यह MCU में पीटर पार्कर की जर्नी को नया मोड़ देगी, जहां वह अकेले लड़ता है लेकिन दोस्तों को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगाता है. फैंस अब 31 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म इमोशन, एक्शन और सरप्राइज से भरपूर होगी. क्या पीटर अपनी पुरानी जिंदगी वापस पा सकेगा? ट्रेलर में यह सवाल छोड़ दिया गया है.