मुंबई: बॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब रणवीर सिंह एक बार फिर फैंस को जोरदार धमाका देने वाले हैं. अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज डेट और टाइम ऑफिशियली घोषित कर दिया है. रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Brace yourself" यानी खुद को तैयार रखिए. ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा. कुछ दिनों से खबरें चल रही थीं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है या ट्रेलर की रिलीज में देरी हो सकती है.
पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि चंद्र ग्रहण की वजह से 3 मार्च का प्लान कैंसल हो गया, फिर 5-6 मार्च की बातें आईं. लेकिन रणवीर ने खुद आकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कन्फर्म किया कि फिल्म बिल्कुल टाइम पर है और ट्रेलर तय समय पर आएगा. फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर "Brace yourself" ट्रेंड कर रहा है.
Brace yourself ⚔️
Trailer out tomorrow 7th March at 11:01 AM#DhurandharTheRevenge Releasing In Cinemas Worldwide on 19th March 2026 in Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam@rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms… pic.twitter.com/RECbmOcODQ
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 6, 2026
'धुरंधर: द रिवेंज' आदित्य धर द्वारा निर्देशित हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो पहले पार्ट 'धुरंधर' की कहानी को आगे बढ़ाती है. रणवीर सिंह दोबारा हमजा के किरदार में नजर आएंगे, जो पाकिस्तान के कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकी ताकतों से बदला लेता है. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह स्पाई एक्शन फ्रैंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो पहले से ही काफी हाइप्ड है.
फिल्म की रिलीज 19 मार्च 2026 को तय है, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ क्लैश कर रही है. पहले 'उस्ताद भगत सिंह' या 'टॉक्सिक' जैसी फिल्मों से क्लैश की बात थी, लेकिन अब 'टॉक्सिक' पोस्टपोन होने से 'धुरंधर 2' को सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है. मेकर्स दावा कर रहे हैं कि यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी, जिसमें जबरदस्त एक्शन, इंटेंस ड्रामा और इमोशनल रिवेंज की कहानी है.