menu-icon
India Daily

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट! इंग्लिश वर्जन में नहीं होंगे गाने, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की यह अपकमिंग फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. फिल्म मूल रूप से हिंदी में शूट की गई है, लेकिन इसे कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा, जिसमें इंग्लिश भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश कट में गाने पूरी तरह हटा दिए गए हैं और कुछ सीन भी काटे गए हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
रणबीर कपूर की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट! इंग्लिश वर्जन में नहीं होंगे गाने, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी फिल्म
Courtesy: X

Ramayana English Version Runtime: रणबीर कपूर की 'रामायण' पार्ट 1 पर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की इंग्लिश वर्जन में गाने नहीं होंगे और यह हिंदी वर्जन से करीब 30 मिनट छोटी होगी. यह खबर फिल्म के अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर ली गई है.

रणबीर की 'रामायण' पर बड़ा अपडेट! 

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की यह अपकमिंग फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. फिल्म मूल रूप से हिंदी में शूट की गई है, लेकिन इसे कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा, जिसमें इंग्लिश भी शामिल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लिश कट में गाने पूरी तरह हटा दिए गए हैं और कुछ सीन भी काटे गए हैं. इससे फिल्म की लंबाई हिंदी वर्जन से 30 मिनट कम हो जाएगी.

इंग्लिश वर्जन में नहीं होंगे गाने

सोर्स के अनुसार भारतीय दर्शक तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्मों और गानों के आदी हैं, लेकिन ग्लोबल ऑडियंस के लिए यह स्टाइल उतना आकर्षक नहीं है. इसलिए प्रोड्यूसर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. इससे विदेशी दर्शक फिल्म को आसानी से देख सकेंगे.

फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. कई लोगों ने इसे हिंदी ट्रेलर से बेहतर बताया. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अंग्रेजी में नहीं शूट हुई, फिर भी लिप-सिंक परफेक्ट दिख रहा है. मेकर्स ने एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सभी भाषाओं में लिप-सिंक को एकदम सही बनाया है. क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोमो में भी यही टेक्नोलॉजी काम आई है.

'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. पार्ट 1 इस साल दिवाली पर बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि पार्ट 2 अगले साल दिवाली पर. पार्ट 1 का अंत हनुमान के एंट्री से होगा, जिसमें सनी देओल नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर और गाना 'जय जय राम' पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है.