menu-icon
India Daily

'तुम्हें शर्म नहीं आती?' 110 कैमरों के सामने मैरी कॉम पर चिल्लाईं माही विज, बिग बॉस में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; देखें वीडियो

टीवी एक्ट्रेस माही विज और बॉक्सिंग की दिग्गज मैरी कॉम के बीच तीखी बहस हुई, जिसने शो में काफी हलचल मचा दी. दोनों के बीच हुई इस भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

antima
Edited By: Antima Pal
'तुम्हें शर्म नहीं आती?' 110 कैमरों के सामने मैरी कॉम पर चिल्लाईं माही विज, बिग बॉस में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; देखें वीडियो
Courtesy: X

Mahhi Vij Slams Mary Kom: बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में घर के अंदर एक नया विवाद छिड़ गया है. टीवी एक्ट्रेस माही विज और बॉक्सिंग की दिग्गज मैरी कॉम के बीच तीखी बहस हुई, जिसने शो में काफी हलचल मचा दी. दोनों के बीच हुई इस भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

110 कैमरों के सामने मैरी कॉम पर चिल्लाईं माही विज

कैप्टेंसी टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक एक्टिविटी के लिए बुलाया. उस दौरान माही को मैरी कॉम का नाम लेना था, लेकिन उन्होंने ऐसा अंदाज दिखाया मानो उन्हें नाम याद ही न हो. माही ने उदिति से पूछा कि जो बॉक्सिंग करती हैं, उनका नाम क्या है. उदिति के बताने के बाद ही माही ने मैरी का नाम लिया. ये पूरा दृश्य लव गिल देख रही थीं. टास्क के बाद लव ने मैरी को सारी बात बताई और कहा कि पूरी दुनिया जिन्हें जानती है, उनके साथ इस तरह बात करना ठीक नहीं. खुद को क्या समझते हो, तुमने अभी तक क्या हासिल कर लिया.

मैरी को माही का ये व्यवहार बहुत बुरा लगा. गुस्से में उन्होंने कहा कि आपका प्रोफाइल अच्छा है, लेकिन मेरे प्रोफाइल से तुलना मत करो. खुद को शर्म नहीं आती? मेरे काम में दखल मत दो और मेरी इज्जत करो. माही का गुस्सा भी भड़क गया. उन्होंने जवाब दिया कि क्यों करूं आपकी इज्जत? हम छोटे लोग हैं. इतनी मिर्ची क्यों लग जाती है थोड़ी सी बात पर? आपको भी शर्म नहीं आती जो बैठकर बेवजह बकवास कर रहे हो. आप हमारे बारे में बोलते हो कि मेकअप लगाती हैं और कपड़े पहनती हैं. क्या आप सही तरीके से बात करती हैं?

दोनों के बीच यह घमासान पूरा घर देख रहा था, लेकिन किसी ने बीच में पड़कर शांत करने की कोशिश नहीं की. अब इंटरनेट पर लोग दो खेमों में बंट गए हैं. कुछ मैरी का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ माही के पक्ष में हैं. सबकी नजरें वीकेंड का वार पर टिकी हुई हैं. सलमान खान इस विवाद पर क्या रिएक्शन देते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा. बिग बॉस 20 में हर हफ्ते नया ड्रामा सामने आ रहा है और इस बार माही-मैरी की लड़ाई ने घर का माहौल और गर्म कर दिया है.