Lock Upp 2: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राम कपूर इन दिनों एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में कैद हैं. लंबे समय तक टीवी पर लीड रोल करने वाले राम से फैंस को शो में धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक वो बैकग्राउंड में ही नजर आ रहे हैं. उनका गेम प्लान नदारद है और परफॉर्मेंस काफी फीकी पड़ रही है.
राम कपूर जब शो में एंटर किए तो घरभर के कंटेस्टेंट्स और दर्शकों में खासा उत्साह था. सबको लगा कि उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी और लीडरशिप स्किल शो को नया ट्विस्ट देगी. मगर पहले हफ्ते में ही राम कपूर 'वेकेशन मोड' में नजर आए. न कोई स्ट्रैटजी, न कोई ग्रुप गेम में सक्रिय भूमिका और न ही हाउस में कोई हंगामा. फैंस सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी निराशा जता रहे हैं.
कई यूजर्स लिख रहे हैं- 'राम सर जी, ये कोई टीवी सीरियल नहीं है, यहां गेम खेलना पड़ता है.' जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान ने राम कपूर को खास तौर पर समझाने की कोशिश की. फराह ने कहा- 'आपने जितने भी शो किए, सबमें लीड रोल किया है. यहां आकर आप बैकग्राउंड कैरेक्टर बन गए हैं.'
Jab Kangana aati hai, toh sirf sawaal hi nahi… har game ka hisaab bhi hota hai. ⚖️
Pehle Judgement Day mein kaun hoga terminate?
Watch Lock Upp iss Saturday, raat 8 baje, only on Netflix. pic.twitter.com/cqYHBoSkMC— Netflix India (@NetflixIndia) July 2, 2026Also Read
फराह की यह सलाह राम कपूर की भलाई के लिए थी, ताकि वे शो में बेहतर परफॉर्म कर सकें. लेकिन राम की प्रतिक्रिया देखकर सब हैरान रह गए. राम हंसने लगे और बोले- 'मेरे लिए ये फनी है.' जब फराह ने कहा कि यह मजाक की बात नहीं है, तो राम ने साफ-साफ जवाब दिया- 'मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा. बदलने वाला नहीं हूं. अगर पसंद नहीं तो मुझे निकाल दो.' उनकी इस रूखी और बदतमीज वाली हरकत पर फराह खान भी चौंक गईं.
राम कपूर टीवी पर 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' और कई पॉपुलर शोज में अपने जबरदस्त अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन रियलिटी शो में उनका यह रुख चौंकाने वाला है. क्या वो जानबूझकर शो को हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं या सचमुच बदलना नहीं चाहते? फिलहाल 'लॉक अप' में राम कपूर की खोई हुई आवाज चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगले हफ्तों में राम कुछ कमाल दिखाएंगे, वरना उनका सफर जल्दी खत्म हो सकता है.