menu-icon
India Daily

महेश भट्ट ने लिया डायरेक्शन से संन्यास, बोले- 'अब कंटेंट पहले से फिक्स होता है, क्रिएटिविटी नहीं बची'

महेश भट्ट ने अपने लंबे करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है. उनकी कई फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. 'अर्थ', 'सारांश', 'सड़क', 'सर', 'हम हैं राही प्यार के', 'दुश्मन', 'तमन्ना', 'डुप्लीकेट' और 'दस्तक' जैसी फिल्में उनके नाम हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
महेश भट्ट ने लिया डायरेक्शन से संन्यास, बोले- 'अब कंटेंट पहले से फिक्स होता है, क्रिएटिविटी नहीं बची'
Courtesy: Pinterest

Mahesh Bhatt Retirement: दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि अब वो कोई नई फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे. लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय महेश भट्ट अब सिर्फ फिल्में और थिएटर प्ले प्रोड्यूस करने पर फोकस करेंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फैसले की वजह भी बताई.

महेश भट्ट ने लिया डायरेक्शन से संन्यास

महेश भट्ट ने कहा- 'आजकल फिल्मों में कंटेंट पहले से ही तय किया जाता है. आपको बस पहले से बने डिजाइन के हिसाब से काम करना होता है. ऐसे में एक कलाकार या डायरेक्टर की अपनी क्रिएटिविटी कहां रह जाती है?' उनके अनुसार जब सब कुछ पहले से प्लान हो जाता है तो आर्टिस्ट की भूमिका बहुत कम होकर रह जाती है. इसलिए उन्होंने डायरेक्शन से दूर रहने का फैसला लिया है. 

'यह बगावत का समय'

हालांकि महेश भट्ट ने ये भी साफ किया कि उन्हें हिंदी सिनेमा के भविष्य पर कोई निराशा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बगावत का समय है. हाल ही में उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को खूब सराहा. महेश भट्ट ने लिखा भी है कि ये फिल्म उन्हें बहुत पसंद आई. 

50 से ज्यादा फिल्मों का किया निर्देशन

महेश भट्ट ने अपने लंबे करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है. उनकी कई फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं. 'अर्थ', 'सारांश', 'सड़क', 'सर', 'हम हैं राही प्यार के', 'दुश्मन', 'तमन्ना', 'डुप्लीकेट' और 'दस्तक' जैसी फिल्में उनके नाम हैं. साल 1999 की फिल्म 'कारतूस' के बाद उन्होंने डायरेक्शन से लगभग दूरी बना ली थी. 2020 में उन्होंने 'सड़क 2' बनाकर एक छोटी सी वापसी की थी.