menu-icon
India Daily

Priyanka Chopra: विदेश में बारिश का मजा लेती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो किया शेयर

Priyanka Chopra: विदेश पहुंचते ही देसी गर्ल विदेश में बारिश को एन्जॉय कर रही हैं. इसकी एक झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है.

India Daily Live
Priyanka Chopra: विदेश में बारिश का मजा लेती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अब अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग विदेश पहुंच चुकी हैं. अभी हाल ही में पीसी इंडिया आई थी और इस दौरान उन्होंने काफी सारे इवेंट्स में हिस्सा लिया. प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ अयोध्या गई वहां रामलला का आशीर्वाद लिया. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग होली खेली और साथ ही कजिन बहन मनारा चोपड़ा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.

अब इन सब के बाद प्रियंका को 30 मार्च को सुबह अपने पति निक और बेटी मालती संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया. विदेश पहुंचते ही देसी गर्ल विदेश में बारिश को एन्जॉय कर रही हैं. इसकी एक झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है.

विदेश पहुंचते ही पीसी ने शेयर किया वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बारिश का मजा लेती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा- 'मेरे पसंदीदा आवाजों में से एक..'

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर चीजें शेयर करती हैं. पीसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अदाकारा की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है.

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इनके पास काफी प्रोजेक्ट है, हालांकि, अभिनेत्री ने अपने किसी भी काम को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन फैंस इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आ सकती हैं.