menu-icon
India Daily

फिर असित मोदी की tension बढ़ी, 'तारक मेहता..' की रोशन भाभी ने धरने पर बैठने की दी धमकी!

Jennifer Mistry: जेनिफर मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन पहुंची. अब एक वीडियो के जरिए ये बताया कि उन्होंने पिछले साल डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को बदलने की मांग की थी.

India Daily Live
फिर असित मोदी की tension बढ़ी, 'तारक मेहता..' की रोशन भाभी ने धरने पर बैठने की दी धमकी!

नई दिल्ली: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेनिफर मिस्त्री और असित मोदी के बीच का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. शो में 'रोशन भाभी' का किरदार निभाने वाली जेनिफर ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, जिसमें जेनिफर उनके खिलाफ केस जीत चुकीं हैं. केस जीतने के कुछ दिन बाद, जेनिफर मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन पहुंची. 

जेनिफर ने अब एक वीडियो के जरिए ये बताया कि उन्होंने पिछले साल डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को बदलने की मांग की थी. Jennifer Mistry ने बताया कि असित मोदी अब ये आरोप लगा रहे हैं कि जेनिफर ने उनके खिलाफ कोई केस नहीं जीता है.

जेनिफर ने कहा राष्ट्रपति के सामने जाकर देंगी धरना

जेनिफर ने वीडियो शेयर करते हुए बोला, 'वो बोल रहे कि मैं कोई फालतू सी महिला ग्रुप के पास गई थी और वहां पर ऐसा बोला गया. तो अगर वह फालतू महिलाओं का ग्रुप है तो वह इतने बड़े निर्माता होने के बावजूद उनके पास दो बार सुनवाई के लिए चले गए, वो भी अपना सारा काम छोड़कर, ये कमाल की बात है.

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों को  उन्होंने असित मोदी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने का 'अल्टीमेटम' दिया है. साथ ही उन्होंने उनसे कहा कि अगल उन लोगों ने जल्दी नहीं कि तो वो भी नहीं जानती हैं कि वो क्या करेंगी. शायद जब द्रौपदी मूर्मू यहां आए तो वो धरना दे दें.

वीडियो के लास्ट में जेनिफर ने यह भी कहा कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त..एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस अब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मुझे अच्छा लगता है कि आप अपने लिए आवाज उठाते हो. वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि हम सब आपके साथ है.