menu-icon
India Daily

प्रकाश राज का बड़ा दावा, वोटर लिस्ट से नाम कटा, वीडियो शेयर कर बोले- 'यह मजाक जारी रखें...'

एक्टर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले को सबसे बड़ा जोक बताया. उन्होंने कहा कि वे बेंगलुरु में ही पैदा हुए हैं. यहीं पढ़ाई की और थिएटर की दुनिया में कदम रखा. अब अचानक नाम कट जाने पर वे हैरान हैं. प्रकाश राज ने तंज कसते हुए लिखा कि यह मजाक जारी रखें.

antima
Edited By: Antima Pal
प्रकाश राज का बड़ा दावा, वोटर लिस्ट से नाम कटा, वीडियो शेयर कर बोले- 'यह मजाक जारी रखें...'
Courtesy: Pinterest

बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उन्होंने दावा किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. प्रकाश राज का कहना है कि इससे उनका वोट देने का अधिकार छिन गया है.

प्रकाश राज का बड़ा दावा

एक्टर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले को सबसे बड़ा जोक बताया. उन्होंने कहा कि वे बेंगलुरु में ही पैदा हुए हैं. यहीं पढ़ाई की और थिएटर की दुनिया में कदम रखा. अब अचानक नाम कट जाने पर वे हैरान हैं. प्रकाश राज ने तंज कसते हुए लिखा कि यह मजाक जारी रखें. वे देखना चाहते हैं कि अपना वोटर आईडी वापस पाने के लिए उन्हें कितने कागजात दिखाने पड़ेंगे.

वोटर लिस्ट से नाम कटा

अपने कैप्शन में उन्होंने चुनौती भरा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भले ही कुछ नागरिकों का वोटिंग अधिकार छीन लिया जाए, जो शायद दोबारा सत्ता में न चुनें, लेकिन जो सत्ता में बैठे हैं, उन्हें नीचे उतारने की कोशिश को कोई नहीं रोक सकता.

इससे पहले जून में बेंगलुरु की एक अदालत ने प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. आरोप था कि उनके पास कई राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं. 2019 में वकील दिलीप कुमार ने हलासूरू गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा. अदालत ने दो बार समन भेजे, लेकिन एक्टर पेश नहीं हुए. इसके बाद वारंट जारी हुआ.

प्रकाश राज फिल्मों के साथ-साथ अपने खुलकर दिए गए बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय साफ-साफ रखते हैं. हाल ही में दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन में भी वे नजर आए थे. अब वे फिल्म 'दृश्यम 3' में दिखने वाले हैं. इस विवाद के बीच उनका दावा मनोरंजन जगत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग इस मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.