मुंबई: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया है. 7 दशकों से ज्यादा लंबे करियर वाली इस महान गायिका की तबीयत को लेकर हर कोई अपडेट जानना चाहता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. उनके इस संदेश के बाद देश भर के लोगों ने भी दुआओं का सिलसिला तेज कर दिया है.
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गायिका को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है.
Deeply concerned to hear that Asha Bhosle Ji has been admitted to hospital. Praying for her good health and a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026Also Read
- 'दीदी के होते मुझे काम नहीं मिलेगा', जब अपनी ही बहन को दुश्मन समझती थी आशा भोसले, लिया था बड़ा फैसला
- जब 16 साल की आशा भोसले के इस फैसले ने तोड़ दिया था बहन का दिल, लता मंगेशकर ने खत्म कर दिए थे सारे रिश्ते
- धुरंधर 2 ने कर दिया कमाल! रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड; इन फिल्मों को चटाई धूल
डॉक्टरों के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें दिल से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था जिसके बाद तुरंत अस्पताल लाया गया. हालांकि परिवार की ओर से साफ किया गया कि स्थिति नियंत्रण में है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं.
Watch: Veteran singer Asha Bhosle praises Prime Minister Narendra Modi on his 75th birthday, lauding his discipline, dedication, and impactful speeches. She extends heartfelt wishes for his good health, long life, and continued success in leading India toward a brighter future pic.twitter.com/FKvb4Il4k3
— IANS (@ians_india) September 17, 2025
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने चिंता जताई है. हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है. आशा भोसले के चाहने वालों की संख्या देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है और यही वजह है कि उनकी तबीयत की खबर तेजी से फैल गई.
पिछले साल नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशा भोसले ने उनके लिए एक खास संदेश भी साझा किया था. उस संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री के अनुशासन और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि देश को संभालना आसान नहीं है और पीएम मोदी इसे बेहद मेहनत और लगन से निभा रहे हैं.