menu-icon
India Daily

'ऑपरेशन सफेद सागर' का धांसू ट्रेलर आउट, जिमी शेरगिल और बरुन सोबती का धमाकेदार अवतार, नेटिजन्स हुए दीवाने!

ट्रेलर में दिखाया गया है कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने कैसे मुश्किल परिस्थितियों में दुश्मन को करारा जवाब दिया. भव्य लोकेशन्स, शानदार वीएफएक्स (VFX) और रियलिस्टिक वॉर सीन ट्रेलर को बेहद पावरफुल बना रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'ऑपरेशन सफेद सागर' का धांसू ट्रेलर आउट, जिमी शेरगिल और बरुन सोबती का धमाकेदार अवतार, नेटिजन्स हुए दीवाने!
Courtesy: X

Operation Safed Sagar Trailer: नेटफ्लिक्स ने सोमवार को मुंबई में एक भव्य इवेंट में अपनी नई वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर देखते ही दर्शक रोमांचित हो गए. सिर्फ तीन मिनट के ट्रेलर में कारगिल युद्ध की अनकही कहानी, एयरफोर्स की बहादुरी और देशभक्ति का जज्बा दिखाया गया है, जो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है.

'ऑपरेशन सफेद सागर' का धांसू ट्रेलर आउट

ट्रेलर में दिखाया गया है कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने कैसे मुश्किल परिस्थितियों में दुश्मन को करारा जवाब दिया. भव्य लोकेशन्स, शानदार वीएफएक्स (VFX) और रियलिस्टिक वॉर सीन ट्रेलर को बेहद पावरफुल बना रहे हैं. बैकग्राउंड में जोरदार म्यूजिक और सैनिकों की लड़ाई के फुटेज देखकर फैंस का कहना है कि यह सीरीज सिनेमाघरों वाली फिल्मों से कम नहीं लग रही है.

स्टार कास्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

सीरीज में मुख्य भूमिका में हैं जिमी शेरगिल, जो अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं. उनके साथ हैं बरुन सोबती, अभय वर्मा, सिद्धार्थ, दिया मिर्ज़ा, प्राजक्ता कोहली, मिहिर आहूजा पूरा एन्सेम्बल कास्ट इस कहानी को और भी मजबूत बनाता नजर आ रहा है. ट्रेलर में जिमी शेरगिल की कमांडिंग प्रेजेंस और बरुन सोबती का इंटेंस लुक खास तौर पर पसंद किया जा रहा है.

नेटिजन्स का रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया. एक यूजर ने लिखा- 'ऑपरेशन सफेद सागर का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया का सबसे महत्वाकांक्षी और इमोशनली पावरफुल मिलिट्री ड्रामा लग रहा है. अगर पूरी सीरीज ट्रेलर के वादे पर खरी उतरी तो यह कारगिल के हीरोज को सच्ची श्रद्धांजलि देने वाली लैंडमार्क वॉर सीरीज बन सकती है.'

सीरीज क्यों खास है?

'ऑपरेशन सफेद सागर' 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है. इसमें सिर्फ जमीनी लड़ाई नहीं, बल्कि भारतीय एयरफोर्स की अनकही कहानी और उनके साहस को दिखाया जाएगा. निर्देशन और प्रोडक्शन में खास ध्यान दिया गया है ताकि सच्ची घटनाओं का सम्मान बना रहे और कहानी भी रोचक बनी रहे. 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त को रिलीज होने वाली है.