बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म King का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. पोस्टर में शाहरुख खान का नया और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. अभिनेता के होठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है, जबकि उनके चेहरे के तीखे और गंभीर एक्सप्रेशन इस रोमांटिक अंदाज को एक डार्क टच दे रहे हैं.
पोस्टर रिलीज होते ही जहां शाह रुख खान के फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के एक वर्ग ने King के पोस्टर की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 के पोस्टर से शुरू कर दी. कई यूजर्स ने दावा किया कि दोनों पोस्टर्स की कलर ग्रेडिंग, कंपोजिशन और ओवरऑल एस्थेटिक में काफी समानता नजर आती है.
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर कॉपी बताया. एक यूजर ने पोस्टर को लेकर लिखा कि एस्थेटिक, फायर और फ्रेम को कॉपी किया जा सकता है, लेकिन Dhurandhar जैसा नहीं बना जा सकता. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि हर मास्टरपीस की एक सस्ती कॉपी होती है.
एक और यूजर ने King के पोस्टर को एक सामान्य एक्शन फिल्म के टेम्पलेट जैसा बताया और Dhurandhar को सिनेमा करार दिया. वहीं कुछ लोगों ने शाहरुख खान के लुक को लेकर भी नकारात्मक टिप्पणी की और पोस्टर को पसंद नहीं करने की बात कही.
हालांकि, सोशल मीडिया पर हर कोई इस तुलना से सहमत नहीं है. शाहरुख खान के एक फैन ने कहा कि सिर्फ दो पोस्टर्स के एक जैसा दिखने से उन्हें कॉपी कहना सही नहीं है. यूजर ने कहा कि अगर किसी के पास कॉपी किए जाने का वास्तविक सबूत है तो उसे सामने रखना चाहिए. इसके बिना सिर्फ समानता के आधार पर आरोप लगाना सही नहीं है.
King का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाह रुख खान के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने किया है. King सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
वहीं Dhurandhar 2 साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है. पहली फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म ने दुनियाभर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी. फिलहाल King के पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही यह बहस फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इसे कॉपी बता रहे हैं, जबकि दूसरे इसे महज संयोग मान रहे हैं.