Kangana Ranaut Video: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोमवार को मानसून सत्र के दौरान संसद के बाहर उन्होंने सीजेएपी (CJP) के चल रहे प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला. कंगना ने साफ कहा कि प्रदर्शनों का इस्तेमाल सरकार को दबाव में डालने या किसी अधिकारी को हटाने-रखने का फैसला करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
कंगना रनौत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- 'संसदीय सत्रों का मकसद ही यही है कि हम सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करें, सवाल उठाएं और जवाब मांगें. संसद ही सही जगह है जहां जनता के मुद्दे उठाए जाते हैं.'
VIDEO | Parliament Monsoon Session: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our parliamentary sessions are meant specifically for us to discuss all issues in an extensive and detailed manner and to raise relevant questions. Creating a ruckus, causing disruptions, and protesting in this… pic.twitter.com/lTfWpvm0eL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
उन्होंने आगे कहा कि रैली, धरना या रुकावट पैदा करके सरकार पर दबाव बनाना सही नहीं है. 'जनता ने सरकार चुनी है. उन्हें अपना काम करने का अधिकार है. अगर किसी को इतनी तीव्रता से लगता है कि कुछ बदलना चाहिए तो खुद चुनाव लड़कर आएं. सरकार को आर्म-ट्विस्ट करके यह तय नहीं करवाया जा सकता कि किसे हटाना है और किसे रखना है.'
कंगना ने अपनी बात को और मजबूत करते हुए कहा कि धीरे-धीरे सब लोग भारतीय जनता पार्टी और सनातन संस्कृति की शरण में आएंगे क्योंकि यह हमारी अपनी संस्कृति है. बाकी सब कुछ तो बाहर से उधार लिया गया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब सीजेएपी से जुड़े प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे. दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. बाद में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके.