menu-icon
India Daily

Lock Upp में अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? नया प्रोमो देखकर फैंस हुए दीवाने

प्रोमो में दिखाया गया है कि लॉक अप में एक नया खिलाड़ी आने वाला है और बैकग्राउंड में आवाज कह रही है कि अब शो का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है. जैसे ही प्रोमो वायरल हुआ, एक्स पर यूज़र्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया.

antima
Edited By: Antima Pal
Lock Upp में अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? नया प्रोमो देखकर फैंस हुए दीवाने
Courtesy: X

Lock Upp New Promo: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रियलिटी शो लॉक अप सच या सजा रोज नया ट्विस्ट लेकर आ रही है. योगेश रावत के एलिमिनेशन के बाद शो में एक नया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंटर करने वाला है. नया प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है. प्रोमो में नए कंटेस्टेंट का चेहरा तो छिपा रखा गया है, लेकिन नेटिजन्स ने उसे आसानी से पहचान लिया है – वो हैं अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें सब रिबेल किड के नाम से जानते हैं.

अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड की होगी एंट्री?

प्रोमो में दिखाया गया है कि लॉक अप में एक नया खिलाड़ी आने वाला है और बैकग्राउंड में आवाज कह रही है कि अब शो का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है. जैसे ही प्रोमो वायरल हुआ, एक्स पर यूज़र्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तो सीधे लिख दिया – 'अब होगा कलेश!' यह कमेंट इतना पसंद किया गया कि कई लोग इसे रिपीट कर रहे हैं. फैंस को लग रहा है कि अपूर्वा के आने से शो में ड्रामा, बहस और मस्ती की भरमार हो जाएगी.

नेटिजन्स की राय बंटी हुई

जैसा कि होता है, हर कोई एक जैसा खुश नहीं है. कुछ लोग अपूर्वा को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ तीखी आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'लॉक अप फेक फेमिनिस्ट रिबेल किड को वाइल्ड कार्ड दे रही है? क्लासिक! एम्पावरमेंट की बात करती हैं लेकिन 10-15 करोड़ में दुबई शेख के साथ जाने की बात मान लेती हैं. हाइपोक्रिसी फुल ऑन!' 

कुछ फैंस अपूर्वा के आने से शो और इंटरेस्टिंग होने की उम्मीद जता रहे हैं. वे कहते हैं कि अपूर्वा की बोल्ड स्टाइल और स्ट्रेट फॉरवर्ड बात करने का तरीका शो में नया कलर लाएगा. 

प्रोमो में और भी धमाल

नए प्रोमो में सिर्फ वाइल्ड कार्ड एंट्री ही नहीं, बल्कि पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ी लड़ाई भी दिखाई गई है. श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच जोरदार क्लैश होने वाला है. श्रेया अकेले बैठकर खाना खाना चाहती हैं, लेकिन गैंग लीडर शिवांगी उन्हें सबके साथ खाने के लिए कहती हैं. बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े का रूप ले लेती है. 

इस झगड़े में हर्षद चोपड़ा भी श्रेया से बहस करते नजर आए. यह सीन देखकर फैंस को लग रहा है कि सोमवार का एपिसोड काफी हॉट रहने वाला है. लॉक अप में पहले से ही गैंग्स, स्ट्रेटजी और पर्सनल अटैक्स चल रहे थे, अब अपूर्वा के आने के बाद ये और तेज हो सकते हैं.

अपूर्वा मखीजा कौन हैं?

अपूर्वा मखीजा यानी रिबेल किड सोशल मीडिया पर अपनी बेधड़क कमेंट्री और फनी वीडियोज़ के लिए मशहूर हैं. उनकी फॉलोइंग भी काफी बड़ी है. वह अक्सर महिलाओं के अधिकारों, बॉडी पॉजिटिविटी और सोशल इश्यूज पर खुलकर बोलती हैं. कुछ लोग उन्हें बोल्ड मानते हैं तो कुछ उनकी स्टाइल को कॉन्ट्रोवर्शियल कहते हैं.