menu-icon
India Daily

Mumbai News: मुंबई में Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू; दुबई में है एक्ट्रेस

Mumbai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस जिस बिल्डिंग में रहती हैं, उसमें बुधवार को आग लग गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के दौरान एक्ट्रेस अपने फ्लैट में नहीं थीं.

India Daily Live
Mumbai News: मुंबई में Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू; दुबई में है एक्ट्रेस

Mumbai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज जिस बिल्डिंग में रहती हैं, उसमें आग लग गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग पाली हिल इलाके में स्थित 17 मंजिला इमारत में लगी थी. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल दुबई में हैं. 

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पॉश पाली हिल इलाके में एक 17 फ्लोर वाली बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर आग लग गई.  बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर रहती हैं. अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे से अधिक के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

रात 8 बजे लगी आग, 9.35 बजे पाया काबू

अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिला. चार दमकल गाड़ियों और अन्य फायर ब्रिगेड वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और रात करीब 9.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग से 14वें फ्लोर के एक फ्लैट के एक कमरे में रखे घरेलू सामान और लकड़ी के फर्नीचर जलने की खबर है. फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बिल्डिंग के 14वें फ्लोर पर लगी आग दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले साल यानी जुलाई 2023 में इस बिल्डिंग में आलीशान 5bhk खरीदा था. इससे पहले जैकलीन जूहू में रहती थीं. जैकलीन के फ्लैट के पास ही सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी रहतीं हैं. टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग में सबसे सस्ता फ्लैट 12 करोड़ रुपए का है.

दुबई में हैं जैकलीन फर्नांडिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों निजी काम से दुबई में हैं. जैकलीन जल्द ही अहमद खान के डारेक्शन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और लारा दत्ता भी हैं. ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.के दिन रिलीज होगी.