Jacqueline Fernandes: जैकलीन फर्नांडिस की पोल ई़डी ने खोल दी है. ईडी ने दावा किया है कि जैकलीन फर्नांडिस को चुकेश चंद्रशेखर के बारे में सबकुछ पता था. चुकेश चंद्रशेखर के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने दलील पेश की है. ईडी का दावा है कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जानबूझकर ठग सुकेश चंद्रशेखर से पैसे ले रही थीं.
जैकलीन फर्नांडिस ने कुछ दिनों पहले इस मामले में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उनकी तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी. इस याचिका के जवाब में ईडी ने एक हलफनामा दायर करते हुए एक तर्क दिया था. जैकलीन के वकील ने ईडी के हलफनामे का जवाब देने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा था. हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है. अपने जवाब में ईडी ने दावा किया कि जैकलीन ने कभी भी चंद्रशेखर के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में सच्चाई का खुलासा नहीं किया और सबूत मिलने तक हमेशा तथ्यों को छुपाया.
ई़डी ने दावा किया कि जैकलीन पूरी तरह से सुकेश से मिली हुई थी. वो सुकेश के साथ अपने पैसे की लेनदेन के बारे में खुलासा नहीं किया, जब तक वो पकड़ी नहीं गई. साथ ही वो सुकेश से मिल रहे हर उपहार को इस्तेमाल कर मजे लेती रही हैं. उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया है.
बता दें, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर बड़ा ठग है. वो लोगों से पैसे ठगता है. 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिसंबर 2021 में जैकलीन का भी नाम सामने आया था. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच में जैकलीन को भी आरोपी बनाया गया. इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछत की गई, जिसमें सामने आया कि जैकलीन सुकेश के साथ रिश्ते में थीं और जेल में उससे मिलने जाया करती थीं.