मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पर्सनल लाइफ में कथित तौर पर दरार आने की खबरें तेजी से फैल रही हैं. मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियर के बीच तलाक और अलगाव की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. फैंस को जब यह बात पता चली तो हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. अब इस अफवाह को और हवा मिली है क्योंकि सूरज नांबियर ने अपना पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. इस कदम से कयासबाजी और भी तेज हो गई है.
मौनी रॉय और सूरज नांबियर की शादी जनवरी 2022 में हुई थी. शादी को करीब साढ़े चार साल हो चुके हैं. शुरुआती दिनों में दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती थी. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. आमतौर पर जब कपल्स के बीच अनफॉलो करने जैसी घटना होती है तो तलाक की अफवाहें अपने आप शुरू हो जाती हैं.
एक रिपोर्ट में और गंभीर आरोप लगाए गए हैं. खबर है कि सूरज नांबियर पर मौनी रॉय के साथ धोखा करने और उन्हें सिर्फ नाम और पैसे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. हालांकि इन आरोपों की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही मौनी या सूरज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है. फैंस हैरान और परेशान
मौनी रॉय के फैंस इस खबर से काफी दुखी और हैरान हैं.
कई लोग कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या गलत हो गया. कुछ फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि यह सिर्फ अफवाह है और जल्द ही दोनों इस मुद्दे को सुलझा लेंगे. मौनी रॉय टीवी और फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. 'नागिन' से उन्हें बड़ी पहचान मिली और बाद में 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई.